{"_id":"5cf4142ebdec2207863ac82c","slug":"155949981914-shamli-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामिक धर्म गुरु हजरत मौलाना के निधन से जिले मे शहर शोक की लहर, एसपी शामली पहुंचे कांधला कस्बे, आज होगी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्लामिक धर्म गुरु हजरत मौलाना के निधन से जिले मे शहर शोक की लहर, एसपी शामली पहुंचे कांधला कस्बे, आज होगी अंतिम विदाई
विज्ञापन
धर्मगुरु हजरत मौलाना के निधन से जिले में शहर शोक की लहर
शामली। इस्लामिक धर्मगुरु हजरत मौलाना इफ्तखारुल हसन के इंतकाल से जिले भर में शोक छा गया। इंतकाल की सूचना पर उनके रिश्तेदार कांधला पहुंच गए। सोमवार को सुबह ईदगाह कांधला में जनाजे की नमाज अदा करने के बाद उनके शव को दफनाया जाएगा। एसपी अजय कुमार पांडे ने कांधला पहुंचकर उनके निधन पर शोक जताया
इस्लामिक धर्मगुरु के निधन से सभी वर्गों के लोग काफी दुखी हैं। सोमवार को सुुबह आठ बजे ईदगाह में जनाजे की नमाज अदा की जाएगी। जनाजे में जिले व आसपास के हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। कांधला थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से ज्यादा भीड़ आने पर पुलिस फोर्स के साथ अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय ने दिल्ली केंद्रीय कार्यालय पर श्रद्धाजंलि सभा कर परम पूज्य मुस्लिम धर्मगुरु हजरत मौलाना इफ्तखारुल हसन को सच्ची श्रद्धांजलि दी। उधर, सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने लखनऊ से इस्लामिक धर्म गुरु हजरत मौलाना इफ्तखारुल हसन के इंतकाल के बाद शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मौलाना ऐसी शख्सियत थे, जिनके नाम से कांधला की विश्व में पहचान हुई थी।
ृ