फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   क्षेत्र में विकास कार्यों में आएगी तेजी : सुरेश राणा

क्षेत्र में विकास कार्यों में आएगी तेजी : सुरेश राणा

Sat, 01 Jun 2019 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में विकास कार्यों में आएगी तेजी : सुरेश राणा
थानाभवन। अब आचार संहिता हटने के साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आएगी। उम्मीद है कि शीघ्र कस्बे को डिग्री कॉलेज मिलेगा, जिससे क्षेत्र की बेटियों को शिक्षा के लिए दूर-दराज क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। शनिवार को अपने आवास पर जनसमस्याएं सुनने के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने यह बात कही।
विज्ञापन

दरअसल शनिवार को मंत्री के आने की खबर लगते ही सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। पहले लोग अपनी फरियाद लेकर कैंप कार्यालय पहुंचे, वहां पता चला कि मंत्री अपने आवास पर ही जन समस्याएं सुन रहे हैं तो लोग उनके आवास आ पहुंचे। इस दौरान सुरेश राणा ने अधिकारियों से बात कर अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि कुछ लोगों को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लगने के कारण क्षेत्र में नई योजनाएं नहीं चलाई जा रही थीं, लेकिन अब लोगों का इंतजार खत्म हो गया। राज्य एवं केंद्र सरकार के एजेंडे के अनुरूप अब क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से चलाए जाएंगे। कहा कि क्षेत्र में स्वीकृत किए गए राजकीय इंटर कॉलेजों में जल्द नए सत्रों की शुरूआत होगी। कस्बे की धड़कन कहे जाने वाले बूढ़ाबाबू तालाब के सौंदर्यीकरण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर काफी संख्या में भाजपा नेता व लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed