फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   152 more corona infected found

152 और कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 14 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
152 more corona infected found
152 और कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में बृहस्पतिवार को 152 लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। पूर्व में संक्रमित हुए 67 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 634 हो गई है। नए संक्रमितों में एक चिकित्सक और कई स्वास्थ्यकर्मी शामिल है।
बृहस्पतिवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में सीएमओ कार्यालय में तैनात एक चिकित्सक जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया। सीएचसी कुड़ाना के तीन और जिला अस्पताल का एक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए। बड़ौत की एक महिला व पानीपत का एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। शहर में शिवगंज मंडी में तीन, आर्यपुरी में दो, रेलपार में दो, कांबोज कॉलोनी में चार, शांतिनगर में सात, धीमानपुरा में पांच, शिव विहार में दो, काजीवाड़ा में दो, बड़ी माता में दो, एलम में एक, रेशमी कटहरा, कमला कॉलोनी में एक-एक, रेलपार में सात, दिल्ली रोड के दो, काकानगर के चार, दयानंद नगर के पांच, पटेल नगर में सात, खेड़ीकरमू बिजलीघर के सात लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा शहर के कई मोहल्लों में लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। गांव लिलौन में एक, सिंभालका में एक, गढ़ीपुख्ता में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। शांति नगर में दो, गोहरनी, लिसाढ़ में तीन, नोजल में छह, कसेरवा कलां में आठ, कंडेला, लांक, जलालपुर, बधेव व फतेहपुर में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। सीएमओ संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में 152 लोग संक्रमित मिले हैं। 67 लोग स्वस्थ हुए। जिले में अब सक्रिय मामलों की संख्या 634 हो गई है। सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चपेट में दो आए बैंककर्मी
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी की एसबीआई शाखा में बृहस्पतिवार को दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले। इस पर बैंक को एक दिन के लिए बंद कर यहां सैनिटाइजेशन किया गया। बैंक कर्मचारियों को सर्दी, जुकाम की शिकायत हुई थी, जिस पर उनका टेस्ट कराया गया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों कर्मचारी आइसोलेशन में हैं। जबकि अन्य कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया। बृहस्पतिवार की सुबह ग्राहक पैसे निकालने के लिए बैक पहुंचे तो बैक बंद मिला। जिसके बाद ग्राहक अपने घर लौट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed