फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   होली पर्व शांति एवं सौहार्द के साथ मनाए: डीएम

होली पर्व शांति एवं सौहार्द के साथ मनाए: डीएम

Tue, 19 Mar 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
होली पर्व शांति एवं सौहार्द के साथ मनाए: डीएम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि होली का पर्व प्रेम शांति एवं सौहार्द पूर्वक मनाएं। केमिकल युक्त हानिकारक रंगों का प्रयोग न करें।
मंगलवार को कलक्ट्रेट में कर्मचारी संघ की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि शांति व्यवस्था एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। आपसी भेदभाव छोड़कर प्रेम से होली का त्योहार खुशी से मनाएं। शराब और नशीले पदार्थों का सेवन न करें। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने होली की शुभकामनाएं देते हुए शराब पीकर हुड़दंग न मचाने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि होली पर हुड़दंग मचाने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, एसडीएम सदर सुरजीत सिंह, डिप्टी कलेक्टर राकेश जैन, तहसीलदार प्रीति सिंह, नायब तहसीलदार कामेंद्र कुमार गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी विवेक त्रिपाठी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय, जिला कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक टांक, विनोद अरोड़ा, दिव्या वर्मा, नेहा गोयल, राकेश कुमार सैनी, महेंद्र कुमार, शफ्फकत हसन, रियाकत अली, कुर्बान अली, रवि मलिक, अरुण कुमार, पदम सिंह, मिट्ठन सिंह आदि मौजूद रहे।

टैक्सेशन बार एसोसिएशन ने वाणिज्य कर कार्यालय पर होली महोत्सव का आयोजन किया गया। चंदन का टीका लगाकर होली मनाई गई। वाणिज्यकर कार्यालय के अधिकारी, स्टाफ और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामलाल, सचिव गौरव मित्तल और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed