फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पूरे देश में छा जाते है शामली के नारे

पूरे देश में छा जाते है शामली के नारे

Fri, 25 Jan 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
पूरे देश में छा जाते है शामली के नारे
पूरे देश में छा जाते हैं शामली के नारे
विज्ञापन

शामली। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि शामली वह धरती है, जहां से दिए नारे पूूरे देेेश में छा जाते हैं। यहां के नारों की गूंज पूरे देश तक जाती है। कैराना उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय गन्ने का नारा दिया गया था। सभी ने एकजुट होकर सरकार को करारा जवाब दिया था। उन्होंने गन्ना भुगतान पर कहा कि फैसला शामली में ही होगा। यहीं के लोग तय करेंगे और इसकी गूंज दिल्ली तक पहुंचेगी।
चौधरी चरणसिंह की याद दिलाकर किसानों में जगाई चेतना
शामली। जयंत चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने गांवों में रहने वाले लोगों में चेतना जगाई थी। गांवों में देहात से ईमानदार और सच्चे लोगों का चुनकर दोनों सदनों में लखनऊ और दिल्ली भेजा था। यह आपकी ताकत थी कि उस समय किसानों की सरकार थी। आज फिर किसानों को जागने की जरूरत है। हम सब साथ बैठेंगे और एक दूसरे का सहारा बनेंगे तभी बात बनेगी। किसानों की सभी समस्याएं दूर होगी।
विज्ञापन

भीड़ को लेकर प्रशासन की अटकी रही सांसे
शामली। शामली चीनी मिल में किसानों के धरने पर रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पहुंचने की सूचना पर किसान बड़ी संख्या में पहुंच गए थे। किसान छतों से लेकर लोहे के खंभों पर और गन्ने से लदी बुग्गी-ट्रालियों पर चढ़कर जयंत चौधरी को सुन रहे थे। मिल परिसर में हर तरफ किसानों की भीड़ नजर आई। जयंत चौधरी को देखने के लिए लोगों में इस कदर जोश था कि कुछ लोगों के बीच धक्कामुक्की तक हुई। किसानों की भीड़ को लेकर पुलिस-प्रशासन की सांसे अटकी रही थी। प्रशासन किसानों की भीड़ पर नजर रखे हुए थी और लखनऊ से भी इसकी जानकारी ली जाती रही। जयंत चौधरी ने भी सूझबूझ से बातों ही बातों में किसानों को समझाया कि कुछ लोग यह समझते है कि बदतमीजी करने से ही सुर्खियों में आते है। लेकिन उन्हें यह देखकर खुशी हुई कि यहां किसान संघर्ष समिति बहुत अच्छी तरीके से शांतिपूर्ण धरने का संचालन कर रही है। जयंत चौधरी के जाने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed