फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सीएमओ डाक्टर राजकुमार का मेरठ जिला अस्पताल में स्थानांतरण हुआ

सीएमओ डाक्टर राजकुमार का मेरठ जिला अस्पताल में स्थानांतरण हुआ

Sat, 19 Jan 2019 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ डाक्टर राजकुमार का मेरठ जिला अस्पताल में स्थानांतरण हुआ
डाक्टर संजय भटनागर बने शामली के सीएमओ
विज्ञापन

शामली। मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर राजकुमार का मेरठ जिला अस्पताल में सर्जन के पद पर स्थानांतरण हो गया है। शासन ने मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ परामर्शदाता डाक्टर संजय भटनागर को शामली में सीएमओ पद पर नियुक्त किया है। शासन ने शामली के सीएमओ डाक्टर राजकुमार का स्थानांतरण मेरठ के प्यारेलाल जिला अस्पताल में सर्जन के पद पर किया है। उनके स्थान पर मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात डाक्टर संजय भटनागर को शामली का सीएमओ नियुक्त किया है। डाक्टर राजकुमार शामली में सीएमओ के पद पर करीब डेढ़ साल तक रहे। डाक्टर राजकुमार ने बताया कि नवनियुक्त सीएमओ के आने तक वे इसी पद पर बने रहेंगे।
सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
शामली। उप्र स्वास्थ्य मिशन-संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सीएमओ डाक्टर राजकुमार को ज्ञापन देकर लंबित मांगों को पूरा कराने की मांग करते हुए 21 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को सीएमओ को दिए ज्ञापन में संघ के कहा कि एनएचएम संगठन के कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस शोषण के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर समस्त एनएचएम कर्मचारी, टीबी विभाग, आशा और अन्य कर्मचारी 21 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इस अवसर पर डाक्टर हुमायूं खान, आशुतोष, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्ची शराब से साथ आरोपी पकड़ा
चौसाना। पुलिस ने गढ़ी हसनपुर में दबिश देकर एक युवक को करीब 50 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। चौसाना चौकी प्रभारी बीनू सिंह ने बताया कि पकड़ा गए आरोपी का नाम पिंकी है, जिसे पूछताछ के बाद चौकी से जमानत देकर छोड़ दिया।

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में कुड़ाना मोड़ पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों के नाम रवि और रिंकू निवासी धमेला थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर है। दोनों युवक बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed