{"_id":"5c3f6bbebdec22733f67f4af","slug":"151547660222-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक में लिंक नालों की सफाई का ठेका दो माह के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक में लिंक नालों की सफाई का ठेका दो माह के लिए बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नगर पालिका शामली बोर्ड की बैठक बुधवार को चेयरपर्सन के स्थान पर सभासद की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में शहर के लिंक नालों की सफाई का ठेका दो माह के लिए बंद करने समेत 24 प्रस्ताव सहमति से पारित हुए।
नगरपालिका सभागार में पालिका चेयरपर्सन अंजना बंसल के अपरिहार्य कारणों के चलते बोर्ड बैठक में नहीं पहुंच सकी। सभासद सपन मोहन मित्तल ने सभासद आशुतोष पंवार की अध्यक्षता बोर्ड बैठक करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर बोर्ड ने सहमति जताई। इसके बाद बैठक में 24 प्रस्ताव रखे गए, जिसमें प्रस्ताव संख्या 13 का विरोध करते हुए सभासद निशी रानी ने कहा कि शहर के मध्य बहने वाले नाले एवं छोटे लिंक नालों की सफाई बरसात के मौसम आने पर शुरू होती थी और बरसात के बाद बंद कर दी जाती थी, लेकिन इस बार बोर्ड द्वारा ऐसा नहीं किया जा रहा है। इस प्रस्ताव पर सभासदों की सहमति से दो माह के लिए शहर के लिंक नालों की सफाई का ठेका दो माह के लिए बंद रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में 23 सभासद उपस्थित रहे, जबकि अन्य दो सभासद ने अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए प्रार्थनापत्र भेजा गया था।
बैठक में पालिका ईओ सुरेंद्र सिंह के अलावा सभासद सुशीला देवी, रीटा, सायरा बानो, महेश धीमान, रीना, राजीव निर्वाल, प्रमेंद्र निर्वाल, मालिनी गर्ग, लोकेश सैनी, शाहिदा, हाजी खालिद, राशिदा, सविता विश्वकर्मा, आस मोहम्मद, संजीव देशवाल, निशि संगल, विनोद तोमर, पंकज गुप्ता, राजीव गोयल, अनिल उपाध्याय, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी, वरिष्ठ लिपिक सुखपाल सिंह, लिपिक एवं सहायक लेखाकार अनिल शर्मा, लिपिक राकेश कांबोज, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया
शामली। पालिका बोर्ड बैठक में चालू सत्र का आय-व्यय का लेेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। उसमें आय कम और व्यय अधिक दिखाया गया है। बैठक में 1,84,33,431 रुपये की आय और 2,34,65,308 रुपये व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी सभासदों ने पारित कर दिया।
टैक्स वृद्धि पर पुनर्विचार करने का प्रस्ताव
शामली। वार्ड-16 के सभासद अनिल उपाध्याय ने पूर्व में बढ़ाए गए भवन एवं जलकर में टैक्स वृद्धि पर दोबारा विचार करने का प्रस्ताव रखा। साथ ही भवनों में रह रहे किरायेदारी पर लगाए गए 20 प्रतिशत कर को हटाने की मांग की। इसके अलावा पालिका की दुकानों पर नाम परिवर्तन पर बढ़ाई जाने वाली धनराशि को लागू करने का विरोध किया। सभासद निशी रानी ने डोर टू डोर कलेक्शन में सफाईकर्मी बढ़ाने की मांग की। कहा कि बाहर से आए प्राइवेट कर्मचारियों को हटाकर शहर के बेरोजगार सफाईकर्मियों को लगाने की मांग की गई।