{"_id":"5c3b79dabdec2273322c3eb5","slug":"151547401690-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह फरवरी से हड़ताल पर उतर प्रदेश कर्मचारी- शिक्षक, अधिकारी जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह फरवरी से हड़ताल पर उतर प्रदेश कर्मचारी- शिक्षक, अधिकारी जाएंगे
विज्ञापन
21 जनवरी को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन होगा
शामली। उत्तर प्रदेश कर्मचारी- शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर छह फरवरी से लेकर 12 तक हड़ताल पर रहेंगे। 21 जनवरी को कलक्ट्रेट में अपनी मांगो ंको लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए धरना देंगे। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपेंगे। कर्मचारी 28 जनवरी को शाम चार बजे पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकालेंगे।
रविवार को दोपहर शामली नगर पालिका परिषद के हाल में उत्तर प्रदेश कर्मचारी- शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक आयोजित की गई। मंच के संयोजक इसरार खान ने कहा कि 21 जनवरी को सुबह दस बजे से लेकर तीन बजे तक कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए धरना देंगे। बैठक में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संँघ के अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा, मंत्री सचिन चौहान, कोषाध्यक्ष मोहम्मद सरवर, धर्मेद्र पंवार, रश्मि वर्मा, कृष्णपाल मलिक, राकेश कुमार, विकास कुमार, दिनेश शर्मा, राजीव शर्मा, देशपाल राठी, रोहिताश शर्मा, लोकेश कुमारी, सुुुरेंद्र कुमार, ओमपाल सिंह, योगेश राठी, खलील अहमद, पंकज कुमार चौहान आदि मौजूद रहे।