फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अब गांव गांव जाकर महिलाओं को उनके अधिकार बताएगी सरकार

अब गांव गांव जाकर महिलाओं को उनके अधिकार बताएगी सरकार

Tue, 20 Nov 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
अब गांव गांव जाकर महिलाओं को उनके अधिकार बताएगी सरकार
गांव-गांव जाकर महिलाओं को उनके अधिकार बताएगी सरकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सरकार अब गांव-गांव जाकर महिलाओं को उनके अधिकार बताएगी। उन्हें न केवल अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, बल्कि उन्हें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जाएंगे। सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसके लिए ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन होगा। शासन स्तर से ब्लॉक स्तरीय कमेटियां गठित कर दी गई हैं।
20 दिसंबर तक चलने वाले इस नारी सशक्तिकरण अभियान की शुरूआत लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने की। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसुन राय के अनुसार इस अभियान के तहत प्रत्येक ब्लॉक में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसमें शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी, एएनएम, आशा कार्यकत्रियों के अलावा संबंधित थाने से एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल होगी। सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाएं भी इसमें रहेंगी। 22 से 26 नवंबर तक ये सदस्य अपने अपने विभागों की महिला सदस्यों को प्रशिक्षण देकर इस अभियान की जानकारी देंगी। नारी सशक्तिकरण अभियान की शुरूआत मंगलवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने की। वहां आयोजित कार्यक्रम का कलक्ट्रेट सभागार में लाइव टेलिकास्ट किया गया। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अखिलेश कुमार, एसपी अजय कुमार के अलावा जनपद के तमाम प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी भी शामिल रहे। इस अभियान के लिए बूथ स्तर पर गठित कमेटियों के सदस्य और इसकी मॉनीटरिंग करने वाली जनपद स्तरीय कमेटी के अधिकारी भी शामिल हुए। लाइव टेलिकास्ट में मुख्यमंत्री ने इस पूरे अभियान की जानकारी इसका उद्देश्य जरूरत आदि के बारेे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
- 20 दिसबंर तक चलेगा नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान, कमेटियां गठित
- लखनऊ में आयोजित हुए सीएम के कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट दिखाया

डोर टू डोर अभियान
27 नवंबर से आठ दिसंबर तक ये महिला सदस्य गांवों में डोर टू डोर जाकर घर की महिलाओं को अभियान की जानकारी देंगी। उनसे फीड बैक लेंगी। पता किया जाएगा कि गांव की महिलाओं को किस तरह की समस्याएं आ रही हैं। उन्हें बताया जाएगा कि उनके लिए कौन सी सरकारी योजना बेहतर होगी। रोजगार के उपाय और स्वयं सहायता समूहों के जरिये खुद के पैरों पर खड़े होने के गुर दिए जाएंगे। 9 से 19 दिसंबर तक गांव-गांव में नारी शक्ति शिविर आयोजित किए जाएंगे। न्याय पंचायत स्तर पर लगने वाले इन शिविरों में ग्राम पंचायतों में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर, महिला उत्पीड़न आदि की कानूनी जानकारियां देकर उनके अधिकारों के बारे में बताएंगी। शिक्षकों द्वारा शिक्षा के महत्व, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों द्वारा बाल पुष्टाहार आदि योजनाओं की जानकारियां देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिसंबर को जिला स्तर पर होगा आयोजन
इस अभियान का समापन 20 दिसंबर को बडे़े स्तर पर कार्यक्रम के दौरान होगा। इस मौके पर नुक्कड़ नाटक, जादूगर शो आदि मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में अधिकारी भी शामिल होंगे। इस अभियान के पर्यवेक्षण के लिए डीएम को अध्यक्ष, एसपी, सीडीओ, सीएमओ, बीएसए, जीएम डीआईसी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डीपीओ, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, डीआईओएस, कृषि उपनिदेशक, एलडीएम आदि अधिकारी सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed