{"_id":"5bf30879bdec2269317ca282","slug":"151542654073-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच परीक्षा केंद्रों पर आई आपति, एसडीएम करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच परीक्षा केंद्रों पर आई आपति, एसडीएम करेंगे जांच
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 को लेकर बैठक ली। इस दौरान पांच परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति आई है। जिस पर डीएम ने एसडीएम सदर को दो दिन में परीक्षा केंद्रों की आपत्तियों का निस्तारण के निर्देश दिए है।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डीएम अखिलेश कुमार के सामने डीआईओएस अनुराधा शर्मा ने यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में चयनित किए गए 33 परीक्षा केंद्रों की सूची प्रस्तुत की। इनमें से पांच परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति आई है, जिनमें जनता इंटर कालेज मालेंड़ी, राजकीय इंटर कॉलेज तथा गढ़ी अब्दुल्ला हाईस्कूल ऊन, सर्वोदय हायर सेकेंडरी स्कूल कसेरवा कलां शामली और नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज जलालाबाद शामिल है। डीएम ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के लिए सीसीटीवी कैमरे, बाउंड्रीवाल, शौचालय तथा प्रकाश की व्यवस्था होना आवश्यक है। उन्होंने पांच परीक्षा केन्द्रों पर आई आपत्तियों का एसडीएम सदर को दो दिन के अंदर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे परीक्षा केंद्रों का ही चयन किया जाए, जिसमें सभी सुविधा हो। उन्होंने कहा कि जिस केन्द्र पर शौचालय व बाउंड्रीवाल, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था नहीं है, उनकी रिपोर्ट हमारे समक्ष प्रस्तुत की जाए। उन्होंने जनपद में बने सेंटर की जांच करने के एसडीएम को निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी केबी सिंह, एसडीएम प्रशांत भारती, एसडीएम ऊन केपी तोमर, डीआईओएस अनुराधा शर्मा आदि मौजूद रहे।