फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   24 को कलक्ट्रेट में होंगे साक्षात्कार

24 को कलक्ट्रेट में होंगे साक्षात्कार

Sat, 21 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
24 को कलक्ट्रेट में होंगे साक्षात्कार
शामली। जल्द ही जनपद में नए सत्र से संचालित हुए तीन पंडित दीनदयाल राजकीय मॉडल इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की कोई कमी नहीं रहेगी। आयोग से आने तक सभी कॉलेजों में रिटायर्ड शिक्षकों से शिक्षण कार्य कराया जाएगा। शिक्षकों के पद भरने के लिए 24 जुलाई को अप्रैल में मांगे गए आवेदनों पर शिक्षकों की कलक्ट्रेट सभागार में साक्षात्कार होंगे।
विज्ञापन

इसी सत्र से जनपद में कांधला क्षेत्र के गांव आल्दी, कैराना क्षेत्र के गांव तीतरवाड़ा और कस्बा ऊन में पंडित दीनदयाल राजकीय मॉडल इंटर कॉलेजों का शुभारंभ हुआ है। सभी कॉलेजों में अभी तक एक-एक शिक्षक ही अन्य स्कूलों से संबद्ध किया गया था। वहीं प्रदेश सरकार ने अप्रैल माह में राजकीय और एडेड कॉलेजों में रिक्त चल रहे पदों पर फिलहाल रिटायर्ड शिक्षकों से आवेदन पत्र मांगते हुए शिक्षणकार्य कराने का फैसला लिया था। जिसके चलते जनपद में ऐसे शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे। जनपद में एडेड और राजकीय स्कूलों से रिटायर्ड हुए 39 शिक्षकों ने अपने आवेदन फार्म जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराए थे। यह सभी शिक्षक आयोग से शिक्षक भेजने के बाद हटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला समन्वयक मदनपाल ने बताया कि 24 जुलाई को कलक्ट्रेट सभागार में सभी आवेदनकर्ता शिक्षकों की साक्षात्कार परीक्षा होगी। जिसके लिए जिला स्तरीय समिति गठित कर दी गई है। जिसमें डीएम या एडीएम अध्यक्ष, डायट प्राचार्य सदस्य, डीआईओएस और बीएसए को सदस्य बनाया गया है। चयनित सभी शिक्षकों से सबसे पहले इसी वर्ष से संचालित पंडित दीनदयाल राजकीय मॉडल कॉलेजों में 18 पदों को भरा जाएगा। जिसके बाद अन्य शिक्षकों को स्कूल, कॉलेज की आवश्यकता अनुसार तैनाती दी जाएगी। वहीं अन्य 12 राजकीय स्कूल, कॉलेजों में पहले से ही करीब 65 पद रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed