फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में 23 को चौसाना में जनसभा को संबोधित करेगें जयंत चौधरी

बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में 23 को चौसाना में जनसभा को संबोधित करेगें जयंत चौधरी

Sat, 21 Jul 2018 12:01 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में 23 को चौसाना में जनसभा को संबोधित करेगें जयंत चौधरी
शामली/चौसाना। रालोद के माजरा रोड स्थित जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने बताया कि 13 जुुुलाई से 12 अगस्त तक राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बिजली दरों में वृद्घि के विरोध में 23 जुलाई को चौसाना में जनसभा का आयोजन होगा। यह जनसभा पोल खोल, हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत चौसाना बस स्टैंड पर दोपहर एक बजे होगी। इसे रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार महंगाई बढ़ाकर किसानों और मजदूरों की रीढ़ तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसे रालोद किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। संचालन युवा जिलाध्यक्ष रजनीश कोरी ने किया। इस दौरान अमीर आलम, ऋषिराज राझड़, विकास धीमान, अशरफ अलीखान, रणधावा मलिक, बलबीर मलिक, देशराज भनेडा, वाजिद अली, सुनील मलिक, सोहनपाल, विशाल, सनोज, बिजेंद्र मलिक, विक्रांत जावला, रामकुमार वर्मा, हरेंद्र ताना, रविंद्र, जगदीश, सर्वेश, योगेश आदि मौजूद रहे। वहीं जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए अशरफ अली ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चौसाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में लोगों से जनसंपर्क किया। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में पहुंचने का आग्रह किया। इस दौरान ऋषिराज राझड़, योगिंद्र सिंह, सनोज चौधरी राजेंद्र, अब्बास प्रधान, रणधीर प्रधान, सोमपाल, दीपक, संतोष, दिनेश, तौसीफ, यामीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed