फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बीएसएम डिग्री कॉलेज में हवन के साथ सत्र का शुभारंभ

बीएसएम डिग्री कॉलेज में हवन के साथ सत्र का शुभारंभ

Sat, 21 Jul 2018 12:01 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
बीएसएम डिग्री कॉलेज में हवन के साथ सत्र का शुभारंभ
जलालाबाद। बीएसएम डिग्री कॉलेज में शुक्रवार सुबह सामूहिक रुप से कॉलेज प्रांगण में हवन का आयोजन कर नए शैक्षिक सत्र का शुुुभारंभ किया गया। हवन पंडित अजय शर्मा ने कराया। मुुख्य यज्ञमान कॉलेज चेयरमैन ठाकुर विरेंद्र सिंह सोलंकी रहे। प्राचार्य सुनील कुमार शर्मा, डाक्टर अतीश वर्मा, डाक्टर शशिकांत, अरुण कुमार, अजमेर सिंह, वेदपाल सिंह के साथ समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने मिलकर हवन में वेदमंत्रों के साथ पूर्ण आहुति दी। दाखिला लेने वाले सभी विद्यार्थियों से मेहनत व लगन से पढ़ाई करते हुए कॉलेज व परिजनों का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


पॉलिथीन का प्रयोग न करने की दिलाई शपथ
जलालाबाद। ग्रीन वेली जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार को पॉलीथिन का प्रयोग न करने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सभी छात्र-छात्राओं को पॉलीथिन का प्रयोग बिल्कुल न करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाध्यापक चौधरी चंद्रसेन ने बताया कि दैनिक उपयोग में कागज, कपड़े के थैले का उपयोग करें। पॉलीथिन, प्लास्टिक से बने बैग का उपयोग हमारे जीवन में बीमारी व प्रदूषण को बढ़ावा दे रहा है। इसलिए अपने वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी बच्चे अपने अपने परिवारों में जाकर सभी को बताए कि पॉलीथिन बैग का उपयोग बंद कर दे। प्रधानाचार्य ने सभी को शपथ दिलाई कि हम पॉलीथिन का प्रयोग बिल्कुल नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed