{"_id":"5aedf9614f1c1b330a8b867d","slug":"151525545313-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य हवन के साथ पांच दिवसीय योग शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य हवन के साथ पांच दिवसीय योग शिविर का समापन
Updated Sun, 06 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
गांव रामड़ा मेें पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से चल रहा योग शिविर शनिवार को आरोग्य हवन के साथ समापन हो गया। सभी ग्रामीणों ने मंत्रों का उच्चारण करते हुए आहुति देकर हवन संपन्न कराया। योग प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को हर दिन की तरह योगासनों का अभ्यास कराया। जिसमें उन्होंने योग साधकों को कपालभाति, अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार, मंडुकासन, गोमुखासन, भुजंगासन, मक्रासन, चक्रासन, शीर्षासन आदि का अभ्यास कराया। बच्चों को लंबाई बढ़ाने और बुद्धि बढ़ाने का अभ्यास कराया। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को आर्युवैदिक जड़ी बूटियों से होने वाले लाभ बताते हुए गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने सभी से जीवन में स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि अगला योग शिविर गांव ओदरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में शुरू होगा। इस दौरान सोमपाल, डिंपल, राकेश, सेठपाल, प्रवेश, श्रीपाल, पवनकली, अमन कुमार आदि मौजूद रहे।