फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रालोद ने सौंपा जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन

रालोद ने सौंपा जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन

Tue, 17 Apr 2018 12:53 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
रालोद ने सौंपा जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन
रालोद ने सौंपा जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन
विज्ञापन

शामली।
रालोद पदाधिकारियों ने जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन देकर कहा कि जिले के करीब 6557 किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा है, जो अनुमानित करीब 15 लाख क्विंटल होता है। ऐसे किसानों का तत्काल सर्वे कराकर गन्ना पर्ची जारी कराई जाए। यदि 20 अप्रैल तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
सोमवार को रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन के नेतृत्व में रालोद पदाधिकारी जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन देकर कहा कि रालोद ने तीन दिन तक किसानों के लिए हेल्पलाइन कार्यक्रम के दौरान खेतों में खड़े गन्ने, बेसिक कोटे की जानकारी ली, जिसमें 6557 किसानों के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। उसके तहत करीब 26000 बीघा फसल में करीब 15 लाख क्विंटल गन्ना है। उनकी मांग है कि सर्वे कराकर कृषकों के पास उपलब्ध पेराई योग्य समस्त गन्ने की आपूर्ति चीनी मिलों को कराई जाए। साथ ही ऐसे क्रय केंद्र जहां निर्धारित सट्टे के अनुसार अधिकतम खरीद की जा चुकी है, लेकिन किसानों के पास पेराई योग्य गन्ना बचा है, हां प्रतिबंध मुक्त खरीद की व्यवस्था किसान हित में प्रारंभ कराई जाए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसानों की इन समस्याओं का समाधान 20 अप्रैल तक नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान ऋषिराज राझड़, बिजेंद्र मलिक, सुनील मलिक, आशुतोष पंवार, विकास धीमान, सोहनपाल कसेरवा, कृष्णपाल मलिक, सर्वेश सिंभालका और रजनीश कोरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसान संघ के अध्यक्ष बने राजपाल नायक
जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला अमानत अली में दीपक नायक के आवास पर सोमवार को किसान संघ कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान संगठन के प्रांत मंत्री दुष्यंत पुंडीर की मौजूदगी में सर्वसम्मति से राजपाल नायक को किसान संघ का जलालाबाद अध्यक्ष चुना गया। वहीं, सुनील कुमार को मंत्री तथा अब्दुल गफ्फार अहमद, अर्जुन सिंह, रविंद्र सैनी, मोहम्मद खालिद, धीरज कुमार कोरी को कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया। प्रांत मंत्री दुष्यंत पुंडीर के समक्ष किसानो ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, गन्ना पर्ची की समस्या, बिजली विभाग द्वारा किसानो का उत्पीड़न करने आदि समस्या उठाईं। किसान संघ के बैनर तले धरना प्रदर्शन करने पर विचार किया गया। इस दौरान दुष्यंत पुण्डीर, देवेंद्र राणा, राजपाल सिंह, बाबूराम नायक, सलेक चंद, मुकेश कुमार, नीरज नायक, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed