{"_id":"5ad0fdc54f1c1b84028b4624","slug":"151523645893-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृदा परीक्षण जरूरी, जैविक खाद का प्रयोग बढ़ाएं किसान - डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृदा परीक्षण जरूरी, जैविक खाद का प्रयोग बढ़ाएं किसान - डीएम
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने किसानों से कहा कि फसलों में यूरिया और कीटनाशक का प्रयोग सावधानीपूर्वक और आवश्यकता अनुसार ही करना चाहिए। साथ ही जैविक खाद पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। ताकि भूमि की उर्वर क्षमता को को बनाकर रखा जा सके।
शुक्रवार को गांव भिक्की देह स्थित प्राथमिक पाठशाला में कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्डों का वितरण किया। उन्होंने किसानों से अपील की कि भूमि की उर्वरता एवं स्वस्थ रखने हेतु यूरिया एवं कीटनाशक का अंधाधुंध प्रयोग न करें। खादों के अधिक प्रयोग से भूमि की ताकत खत्म हो जाती है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ा खतरा है। डीएम ने कहा कि फसलों में सिंचाई के नाम पर पानी का अत्यधिक दोहन नहीं होना चाहिए। गांवों में सबमर्सिबल द्वारा पानी बर्बाद किया जा रहा है, जो भविष्य के लिए खतरा है। सब्जी, गेहूं, धान आदि फसलों की बुआई आधुनिक विधि से करके जैविक, हरी खाद तथा आवश्यकतानुसार खाद एवं कीटनाशक का प्रयोग कर किया जाए। समय समय पर मृदा परीक्षण कराते रहना चाहिए। ताकि मालूम रहे कि भूमि की उर्वर क्षमता कैसी है तथा कौन से पोषक तत्वों की कमी है। इस दौरान कृषि उपनिदेशक रामवीर कटारा, सुरेश मलिक, धर्मवीर, कालूराम, मदन और खेमचंद आदि उपस्थित रहे।
आज जिले में रहेंगे गन्ना विकास राज्य मंत्री
शामली। प्रदेश सरकार के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा शनिवार को जनपद में प्रवास करेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उधर, आयुष विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. धर्म सिंह सैनी 15 अप्रैल को शामली में माजरा रोड स्थित शौर्य पैलेस में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। दोनों ही राज्य मंत्री का कार्यक्रम जिला प्रशासन को प्राप्त हो गया है।