{"_id":"5abbe30b4f1c1be9298b46c2","slug":"151522262795-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैशलेस प्रणाली के प्रचार को निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैशलेस प्रणाली के प्रचार को निकाली बाइक रैली
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैशलेस प्रणाली के प्रचार के लिए निकाली बाइक रैली
शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी कैशलेस योजना के प्रचार प्रसार और लोगों को जागरूक करने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की टीम ने बाइक रैली निकाली। जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
बुधवार को सीएससी की जिला प्रबंधक आंचल संगल और तान्या संगल के नेतृत्व में सीएससी टीम के सदस्य शामली कलक्ट्रेट पहुंचे। नीले रंग की टीशर्ट में कैशलेस योजना की प्रचार सामग्री और बैनर लेकर रैली की शुरुआत की गई। इस दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि कैशलेस से प्रत्येक नागरिक को जुड़ना चाहिए, क्योंकि इससे बैंक में जाने की बचत होती है और घर बैठे ही किसी को भुगतान किया जा सकता है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा डिजिटल ट्रांजेक्शन करना चाहिए तथा दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। सीएससी की जिला प्रबंधक आंचल संगल और तान्या संगल ने बताया कि यह टीम जिले भर में घूमकर लोगों को जागरूक करेगी। भीम ऐप के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जाएगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ सकें। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी केबी सिंह, एसडीएम सुरजीत सिंह के अलावा अजय कश्यप, सुनील कश्यप, आशीष चौधरी, राहुल, शुभम, बंसल और रवि आदि मौजूद रहे। वहां से रवाना होने के बाद टीम के सदस्यों ने पहले तो कलक्ट्रेट परिसर में ही मिलने वालों को कैशलेस व्यवस्था के बारे में समझाया। इसके बाद बाइकों के साथ जिले भर में प्रचार करने के लिए निकल गए।