फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ानाभवन शुगर मिल ने किया 46.

ानाभवन शुगर मिल ने किया 46.

Thu, 29 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ानाभवन शुगर मिल ने किया 46.
शामली। बजाज हिंदुस्थान ग्रुप की थानाभवन शुगर मिल ने बुधवार को किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के रूप में 46 करोड़ 80 लाख रुपये गन्ना समिति को भेज दिए हैं। जल्दी ही यह भुगतान किसानों के खाते में पहुंच जाएगा। वहीं, अपर दोआब शुगर मिल शामली और ऊन शुगर मिल भुगतान में पिछड़ रही है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल कुमार भारती ने बताया कि थानाभवन शुगर मिल ने बुधवार को ही 46 करोड़ 80 लाख रुपये का भुगतान गन्ना समिति को भेज दिया है। इस भुगतान के बाद थानाभवन शुगर मिल पर 150 करोड़ रुपया बकाया रह गया है। वहीं, शामली की अपर दोआब शुगर मिल पर 164 करोड़ और ऊन शुगर मिल पर 118 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य के बकाया हैं। तीनों शुगर मिलों के प्रबंधन को सख्त निर्देश दिया गया है कि गन्ना मूल्य भुगतान में तेजी लाई जाए। यदि लापरवाही बरती जाएगी, तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


उप आयुक्त को भेजी शिकायत
शामली। भारतीय किसान यूनियन से जुड़े अजय पंवार ने सहारनपुर मंडल के गन्ना उप आयुक्त को शिकायत पत्र भेजकर आरोप लगाया कि अपर दोआब शुगर मिल शामली गन्ना मूल्य बकाया भुगतान नहीं कर रही है तथा स्टाक में मौजूद चीनी तथा रिकार्ड में गड़बड़ी की आशंका है। टैगिंग नियमों के अनुसार बिक्री की गई चीनी से प्राप्त धनराशि में से 85 प्रतिशत धनराशि किसानों को दिए जाने का नियम है, लेकिन शुगर मिल प्रबंधन इसका पालन नहीं कर रहा है। आरोप है कि चीनी बिक्री करने पर किसानों को भुगतान नहीं करके धनराशि का डायवर्जन किया जा रहा है। उनकी मांग है कि चीनी मिल के गोदाम में उपलब्ध चीनी और रिकार्ड से मिलान कराया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed