{"_id":"5a92fefa4f1c1ba3378b6070","slug":"151519582970-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुरीतियां दूर करने से होगी समाज की तरक्की - वीरपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुरीतियां दूर करने से होगी समाज की तरक्की - वीरपाल
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरीतियां दूर करने से होगी समाज की तरक्की - वीरपाल
शामली। राष्ट्रीय जाट एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरपाल सिंह ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही राह दिखाएं और भटकाव से बचाएं, तभी समाज तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि तरक्की के लिए समाज के सभी को शिक्षित होना जरूरी है। शिक्षा के बल पर ही कुरीतियों को दूर किया जा सकता है।
रविवार को शामली में बुढ़ाना रोड पर राष्ट्रीय जाट एकता मंच के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप मलिक के आवास पर हुई बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरपाल सिंह ने कहा कि जाटों का स्वर्णिम इतिहास रहा है। हर मोर्चे पर जाट बिरादरी के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, लेकिन वर्तमान परिवेश में युवा पीढ़ी भटक रही है। सरकारी नौकरियों में पिछड़ापन आ रहा है। जाट बिरादरी को एकजुट होकर समाजहित में कार्य करनेा चाहिए। समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करें और युवा पीढ़ी को सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करें। युवा पीढ़ी को नशाखोरी से बचाएं और शिक्षा की तरफ प्रोत्साहित करें, ताकि समाज तरक्की कर सके। उन्होंने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशाखोरी के कारण कई प्रकार की समस्याओं से लोगों को सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों को चाहिए कि अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं। इसके अलावा बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की भी आवश्यकता है। क्योंकि बेटियां परिवारों को संवारने की हिम्मत रखती है। बैठक की अध्यक्षता गठवाला खाप के चौधरी हरिकिशन मलिक के पुत्र चौधरी राजेंद्र सिंह ने की और संचालन सुबोध शर्मा ने किया। इस दौरान किसान नेता अनिल मलिक, खिलारी मलिक, रामकुमार एडवोकेट, चौधरी श्याम सिंह, बोबिंद्र, रवि कालखंडे, गोलू, नीटू, जितेंद्र प्रधान, अमरपाल बालियान, ओमसत, संदीप बहावड़ी, संजीव प्रधान, रामकुमार बहावड़ी, प्रशांत मलिक और योगेश बालियान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।