{"_id":"5a8f0a814f1c1bbe218b495d","slug":"151519323777-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल पकने में लगेगा अभी वक्त, गेहूं खरीद की तैयारियां शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल पकने में लगेगा अभी वक्त, गेहूं खरीद की तैयारियां शुरु
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल 22 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद
शामली। गेहूं की फसल पकने में अभी करीब दो माह शेष है। हालांकि शासन ने गेहूं खरीद को लेकर तैयारियां प्रारंभ करा दी है। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू कराने की तैयारी है। रबी विपणन वर्ष 2018-19 के लिए गेहूं की खरीद के लिए जिले में 22 केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल एक गेहूं खरीद के लिए वेदखेड़ी में नया खरीद केंद्र बनाया गया है।
जिले में इस बार 49 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल बोई गई है। गेहूं की फसल अभी पककर तैयार नहीं हुई है। अनुमानित 15 अप्रैल के लगभग फसल पक कर तैयार होगी। जिला प्रशासन ने शासन के निर्देश पर रबी विपणन वर्ष 2018-19 के लिए गेहूं की खरीद की तैयारी शुरू कर दी है। गेहूं खरीद के लिए अपर जिलाधिकारी केबी सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। गेहूं की खरीद के लिए पीसीएफ के 17, खाद्य विपणन विभाग के चार और एफसीआई का एक खरीद केंद्र बनाया गया। इनमें खाद्य विपणन विभाग के शामली, थानाभवन, कैैराना, झिंझाना बनाए गए हैं, जबकि पीसीएफ के खरीद केंद्रों में क्रय विक्रय समिति शामली मंडी, किसान सेवा केंद्र बाबरी, साधन सेवा समिति महावतपुुर, साधन सेवा समिति हसनपुर लुहारी, एसएसएस गढ़ीअब्दुला खां एट गंदेवड़ा, अंबेहटा याकूबपुर एट जलालाबाद, हरड़ फतेहपुर, गंगेरु, इस्सौपुर खुरगान एट मलकपुर, ऊचागांव, भूरा, ऊन, दथेडा, गढ़ीपुख्ता, हथछौया, बल्लामाजरा एट चौसाना और वेदखेड़ी शामिल है। भारतीय खाद्य निगम का जलालाबाद में गेहूं खरीद केंद्र बनाया है। डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि शासन के निर्देश पर एक अप्रैल से गेहूं की खरीद करने की तैयारियां प्रारंभ हो गई है।