फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आंगनबाडियों ने एडीएम-डीपीओ के अनुरोध को ठुकराया

आंगनबाडियों ने एडीएम-डीपीओ के अनुरोध को ठुकराया

Fri, 15 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाडियों ने एडीएम-डीपीओ के अनुरोध को ठुकराया
शामली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 13 सूत्री मांगों को लेकर 55 वें दिन बेमियादी धरना जारी रहा। एडीएम शिव बहादुर सिंह और डीपीओ ने मौके पर पहुंचकर जिला स्तरीय मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। मगर, आंगनबाड़ियों ने धरना समाप्त करने के अनुरोध को ठुकराया दिया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। धरने पर एडीएम शिवबहादुर सिंह और डीपीओ साजिद अंसारी ने पहुंचे और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी जिला स्तरीय मांगों को पूरा करा दिया जाएगा। शासन स्तर की मांगो को लखनऊ मुख्यालय से पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है, इसलिए धरना समाप्त कर दिया जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी साजिद अंसारी ने 68 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय दिसंबर माह के आखिर तक भुगतान करने का आश्वासन दिया। इंक्रीमेंट और पुष्टाहार बजट शासन से जिला मुख्यालय पर प्राप्त हो गया है। एक सप्ताह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाते में पहुंच जाएगा। इस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी समस्त मांगे नहीं मानी जाती, धरना चलता रहेगा। उन्होंने किराये के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों का किराए दिलाया जाने की भी मांग की। संघ की जिलाध्यक्ष राकेश देवी ने 22 दिसंबर को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर सरिता देवी, सरिता जयंत, ललिता शर्मा, सरला रानी, सरोज, सीमा, मोनिका शर्मा, पवन देवी, रीता देवी, पुष्पा, मुन्नी, स्नेहलता, रेखा रानी, रितु, मंजूू गीता, नीरज सैनी, कमलेश, नीलम, बबलेश आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed