फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   छातबराएं आत्रक्षा के लिए बैग में रखे मिर्ची पाउडर और स्प्रे

छातबराएं आत्रक्षा के लिए बैग में रखे मिर्ची पाउडर और स्प्रे

Wed, 06 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
छातबराएं आत्रक्षा के लिए बैग में रखे मिर्ची पाउडर और स्प्रे
कैराना (ब्यूरो)। नारी सशक्तिकरण सप्ताह के अंतर्गत कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार और किला गेट पुलिस चौकी इंचार्ज नेमचंद आर्य कन्या इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा पर सुझाव दिए। कहा कि अगर कॉलेज या ट्यूशन आते जाते समय कोई गलत युवक रास्ते में मिलता है तो उसकी जानकारी तुरंत अपने टीचर, माता पिता, भाई या पुलिस को देनी चाहिए। गड़गड़ी की आशंका होने पर तुरंत 1090 फोन डायल करें, जो सीधा लखनऊ होते हुए क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों तक पहुंच जाएगा। महिलाओं को गंभीर स्थिति में दिमागी संतुलन बनाए रख कर हमलावर पर हावी होना चाहिए। आत्म रक्षा के दौरान कोई भी वस्तु अगर हाथ में आ जाए तो उसी वस्तु से हमलावर पर आक्रमण करना चाहिए। संविधान हमें आत्मरक्षा का अधिकार देता है। महिलाओं को अपने पास मिर्ची पाउडर या मिर्ची स्प्रे रखना चाहिए। अपने मोबाइल की फास्ट डायलिंग में 1090 और 100 नंबर फीड करके रखना चाहिए। अगर कोई महिला अकेली ऑटो में बैठती है तो उसे अपने मोबाइल से ऑटो के नंबर एवं चालक का फोटो लेना चाहिए। ताकि चालक को आभास हो कि उसकी पहचान पुलिस तक पहुंच गई है और वह डर के कारण कोई गलत हरकत नहीं करे। महिलाओं और युवतियों को आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए। किसी भी व्यक्ति पर विश्वास नही करें। अगर शोषण या कैसी भी धमकी मिले तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के प्रति हर समय सजग रहती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed