फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया सीएमओ का घेराव

भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया सीएमओ का घेराव

Thu, 27 Jul 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया सीएमओ का घेराव
शामली।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गांवों में फैल रही बीमारियों पर चिंता जताते हुए सीएमओ का घेराव किया। किसानों ने गांवों में कैंप लगाकर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करने की मांग की। इससे पूर्व नगर पालिका परिषद शामली कार्यालय में बैठक में कार्यकर्ताओं ने 31 जुलाई को लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई।
बुधवार को नगर पालिका सभागार में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। उसमें जिलाध्यक्ष जावेद तोमर ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई को लखनऊ में धरना, प्रदर्शन को सफल बनाया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद ने किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान जल्द न होने पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने किसानों की समस्याओं को देखते हुए पूर्ण कर्ज माफी की मांग की। उन्होंने कहा कि कर्ज माफी व बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में आगामी नौ अगस्त को महापंचायत की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रही बीमारियों पर भी चिंता व्यक्त की गई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने सीएमओ डॉक्टर सफल कुमार का उनके कार्यालय में घेराव किया। आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियां फैल रही हैं। इस दौरान विनोद निर्वाल, कुलदीप पंवार, हाजी इकराम, पुष्पेंद्र डायरेक्टर, पप्पू कुड़ाना, आशीष, पद्म सिंह कैड़ी, विशाल निर्वाल, समरपाल, अशोक, सुखपाल, सतनाम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed