फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   30 जून को प्रतिष्ठान बंद रखेंगे व्यापारी

30 जून को प्रतिष्ठान बंद रखेंगे व्यापारी

Tue, 27 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
30 जून को प्रतिष्ठान बंद रखेंगे व्यापारी
कांधला।
विज्ञापन

जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) में खामियों के विरोध में कस्बा कांधला से व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने 30 जून को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर भारत बंद में सहयोग करने का निर्णय लिया है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की कानपुर में आयोजित प्रांतीय बैठक से लौटने के बाद प्रदेश महामंत्री ईश्वर दयाल कंसल और नगर महामंत्री श्रीकांत जैन ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि जीएसटी में अनेक अव्यवहारिक एवं उत्पीड़नात्मक प्रावधानों के सरलीकरण हेतु 30 जून को संपूर्ण भारत में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद का एलान संगठन के द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल जीएसटी के विरुद्ध नहीं हैं, लेकिन इसमें अनेक बिंदु ऐसे हैं जो न केवल अव्यवहारिक हैं बल्कि इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा देने वाले हैं।
विज्ञापन

जब सभी टैक्स जीएसटी में शामिल बताए जाए रहे हैं तो 2.5 प्रतिशत मंडी शुल्क क्यों लगा है। अभी तक जो तिमाही रिटर्न जमा की जाती है, अब वह प्रति माह करनी होगी। जीएसटी में केवल अंग्रेजी में प्रयोग है जो कि हिंदी में भी होना चाहिए। इसके साथ ही जीएसटी में अनेकों ऐसी बातें हैं जिनके कारण व्यापारी को परेशानी का सामना करना पडे़गा। प्रदेश स्तर पर होने वाली व्यापारियों की बैठक में सरकार की हठधर्मिता के कारण 30 जून को व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद करने का एलान किया है। इसी क्रम मे कस्बा कांधला के व्यापारियों ने भी बंद के आह्वान को अपना समर्थन देते हुए 30 जून को प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed