{"_id":"594c15114f1c1b5e1b8b46fe","slug":"151498158353-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी से व्यापारी घबराए नहीं -- दोहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी से व्यापारी घबराए नहीं -- दोहरे
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी से व्यापारी घबराए नहीं
शामली। जीएसटी संवाद कार्यशाला में वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर एके दोहरे ने कहा कि जीएसटी से व्यापारियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि जीएसटी में व्यापारियों को जागरूक रहकर अधिवक्ता और अकाउंटेंट पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।
बृहस्पतिवार को शहर के रेलवे रोड स्थित सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल के सभागार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की जिला एवं नगर इकाई के तत्वावधान में जीएसटी संवाद कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर एके दोहरे, असिस्टेंट कमिश्नर एपी राय और पीडी गुप्ता ने व्यापारियों को बताया कि एक जुलाई से जीएसटी लागू हो रहा है। व्यापारी निडर होकर जीएसटी का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने से व्यापारियों को अधिवक्ता और अकाउंटेंट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। व्यापारियों को समाधान योजना की जानकारी दी गई।
मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने व्यापारियों से आह्वान किया कि वह जीएसटी कर प्रणाली को पूरी तरह समझ कर जानकारी कर लें, चाहे वह टेक्नालॉजी की हो अथवा अन्य दूसरी वस्तु की। उन्होंने बताया कि उनका संगठन केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से जीएसटी में छोटी-छोटी गलतियों पर लगने वाली पेनल्टी व सजा के प्राविधान को कम करने, ई वे बिल प्रणाली के एक वर्ष स्थगित करने की मांग कर चुके हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता एससी अग्रवाल, एनके शर्मा ने व्यापारियों को जीएसटी के बारे में जानकारी दी और उनके सवालों के जवाब दिए। इस मौके पर नरेंद्र अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष धीमान, रवि संगल, पवन गोयल, आशुपुरी, कंवरवीर सिंह कांबोज, प्रदीप संगल, अरविंद संगल, गौरव बंसल, वीरेंद्र जैन, मनोज मित्तल, राजेश जैन, नवनीत जैन, रमन बत्रा, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।