{"_id":"5942d6e24f1c1be52a8b4745","slug":"151497552610-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान ने किया कोतवाली का औचक निरीक्षण, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कप्तान ने किया कोतवाली का औचक निरीक्षण, हड़कंप
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को शामली कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने कार्यालय तथा थाने में सफाई व्यवस्था देखी और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
बृहस्पतिवार को कोतवाली शामली में पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने थाने में सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि जहां रहो वहां साफ सफाई ठीक होनी चाहिए। कोतवाली प्रभारी सतीश राय को निर्देश दिया कि सफाई व्यवस्था ठीक होनी चाहिए। इसके अलावा अलग अलग मामलों में जब्त की गई अवैध शराब को नष्ट कराने, थाने में जमा लावारिस वाहनों की नीलामी प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया। महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही लंबित विवेचनाओं का त्वरित गति से और गंभीरता से निष्पक्षतापूर्वक निस्तारण करने का निर्देश भी दिया गया।