{"_id":"593ee35f1126f4277c8b4586","slug":"151497293663-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले की सफाई में एक जाति के कर्मचारी लगाने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले की सफाई में एक जाति के कर्मचारी लगाने पर रोष
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाईकर्मियों ने लगा पक्षपात का आरोप
थानाभवन। क्षेत्र के गांव भनेड़ा उद्दा में नाला गंदगी से अटा हुआ है। ग्रामीणों की शिकायत पर क्षेत्र पंचायत ने सफाई अभियान चलाकर कार्य प्रारंभ करा दिया है। नाले की सफाई कर रहे अमित, अजय, अनिल, घनश्याम, विक्की, सोनू ने आरोप लगाया कि क्षेत्र पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव में 60 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। क्षेत्र पंचायत ने नाले की सफाई के लिए एक ही जाति के सफाई कर्मचारियों को तैनात कर पक्षपात किया है। उनका कहना है कि नाले की सफाई में भी सभी 60 कर्मचारियों को लगाया जाए या गांव भनेड़ा के आसपास के गांव के सफाई कर्मचारियों को लगाया जाए। इस संबंध में बीडीओ डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया कि आरोप निराधार हैं, नाले की लंबाई काफी है। 10-10 सफाई कर्मचारी प्रतिदिन लगाए जाएंगे। सभी सफाई कर्मचारी इस कार्य को पूरा करेंगे।