फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चुनावी खर्च करने में भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे

चुनावी खर्च करने में भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे

Fri, 05 Apr 2019 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
चुनावी खर्च करने में भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे
शामली। कैराना लोकसभा चुनाव में अभी तक खर्च करने में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी से सबसे आगे हैं। इसके बाद सपा प्रत्याशी तबस्सुम बेगम दूसरे नंबर और कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर हैं। चुनावी खर्च का ब्योरा पेश न करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने पांच प्रत्याशियों को नोटिस जारी किए हैं। उनसे निर्धारित अवधि में चुनावी खर्च का ब्योरा समय पर पेश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के लोकसभा चुनाव खर्च की सीमा 70 लाख तक निर्धारित की है। नामांकन दाखिल होने से लेकर मतदान तक प्रत्याशियों को चुनावी खर्च का ब्योरा दिए जाने की व्यवस्था की गई है। कैराना लोकसभा क्षेत्र के लिए 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनमें सपा से तबस्सुम बेगम, भाजपा से प्रदीप कुमार चौधरी, कांग्रेस से हरेंद्र मलिक, आपकी अपनी पार्टी से मनोज कुमार, महा संकल्प जनता पार्टी से मुकेश देवी, राष्ट्रीय मजदूूर एकता पार्टी से योगेश कुमार, हिंदुस्तान निर्माण पार्टी से रेखा गुर्जर, भारत राष्ट्र डेमोक्रेटिक पार्टी से शेषराज, सर्वजन लोक शक्ति पार्टी से श्रीपाल सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में इमरान, मौहम्मद गुफरान काजमी, मौहम्मद सलीम, हरीश कुमार शामिल हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर मात्र सात प्रत्याशी चुनावी खर्च का ब्योरा दे पाए हैं। सबसे ज्यादा चुनावी खर्च करने में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी आगे हैं। वे अभी तक 4,66691 रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी तबस्सुम बेगम 3,67150 रुपये, कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मलिक 1,68756 रुपये, हिंदुस्तान निर्माण दल से रेखा गुर्जर 5,450 रुपये, महा संकल्प जनतापार्टी से मुकेश देवी 32,582 रुपये, राष्ट्रीय एकता मजदूर पार्टी से योगेश कुमार 25,700 रुपये, निर्दलीय प्रत्याशी हरीश कुमार 25,900 रुपये खर्च कर पाए हैं। निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण वरिष्ठ कोषाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार पांडे ने बताया एक निर्दलीय समेत सात प्रत्याशी अपने चुनावी खर्च का ब्योरा दे पाए हैं। सात प्रत्याशियों को चुनावी खर्च का ब्योरा प्रस्तुत न करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, मगर दो प्रत्याशियों योगेश कुमार और मुकेश देवी ने बीमारी का कारण बताकर बाद में चुनावी खर्च प्रस्तुत किए हैं। पांच प्रत्याशी अभी तक चुनावी खर्च पेश नहीं कर पाए हैं। चुनावी खर्च का ब्योरा न देने वाले सर्वजन लोकशक्ति पार्टी के श्रीपाल सिंह, आपकी अपनी पार्टी पीपल्स के मनोज कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी गुुफरान काजमी, इमरान, मौहम्मद सलीम प्रत्याशी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed