{"_id":"5c82ad1fbdec2213ed0cace3","slug":"141552067871-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका की बोर्ड बैठक का सभासदों ने किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका की बोर्ड बैठक का सभासदों ने किया बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका की बैठक का सभासदों ने बहिष्कार किया
अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। नगरपालिका की बैठक में 16 सभासदों ने बहिष्कार करते हुए विरोध जताया। सभासदों ने पालिका कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया। आरोप है कि सभासदों के साथ भी कर्मचारी अभद्रता करते हैं। नाराज सभासदों ने मामले में कार्रवाई न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। सभासदों ने मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को भी पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में पालिका की बैठक प्रस्तावित थी। बैठक में 16 सभासदों ने बहिष्कार करने की घोषणा कर दी। सभासदों ने कहा कि पालिका कर्मियों के कारण ही विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। सभासदों ने कहा कि उन्हें बिना तिथि के वित्तीय वर्ष 2019-20 के अनुमानित बजट की कोई प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई, जबकि नियमानुसार एक सप्ताह पहले बैठक की जानकारी के साथ बजट की प्रति उपलब्ध करानी चाहिए थी। इस मामले में 16 सभासदों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और पालिका ईओ को भेजकर इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने और बोर्ड बैठक की तिथि दोबारा तय कर एक सप्ताह पहले सूचना दिए जाने की मांग की है। सभासदों ने समस्या का समाधान न होने पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। पालिका बोर्ड बैठक का बहिष्कार करने वालों में जावेद खान, माया, रानी, पूजा काकरान, फरजाना, प्रवेश सैनी, इकरामन, मनीष कुमार, राजेन्द्र वर्मा, आसमीन, मोहिद, तैय्यब बेग, दीपक सैनी, जमशेद कुरैशी आदि शामिल रहे।
कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी रणवीर सिंह के एडीएम की मीटिंग में जाने के कारण बोर्ड बैठक स्थगित होने का पूर्व में ही नोटिस निकाल दिया गया था। सभासदों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। अगर किसी सभासद को शिकायत है तो वह लिखित में दे, उस पर कार्रवाई की जाएगी। -वाजिद हसन, पालिकाध्यक्ष नगरपालिका कांधला।
विज्ञापन
उन्होंने शुक्रवार को चार्ज लिया है, अभी उनके संज्ञान में यह मामला नहीं आया है। -राजबली यादव, अधिशासी अधिकारी पालिका।