{"_id":"5c816339bdec2214183529b1","slug":"141551983417-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर दो लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर दो लोग गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आकर दो लोग घायल
कांधला। गांव किवाना फाटक के निकट ट्रक की चपेट में आकर ई रिक्शा चालक और बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है, जहां से दोनों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
थानाक्षेत्र के गांव मुखमुलपूर निवासी याकूब बाइक से किसी कार्य के लिए कस्बे में आया था । इसके साथ ही ई रिक्शा चालक तेजपाल भी कांधला से सवारियों को लेकर आ रहा था। जैसे ही दोनों गांव किवाना फाटक के समीप से होकर गुजर रहे थे सामने से आ रहे ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। दोनों घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें शामली रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही चालक ट्रक समेत फरार हो गया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।