{"_id":"5c54888cbdec22738c0f1423","slug":"141549043852-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊन। गांव खानपुर के मजरे अलीनगर के ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीलर पर राशन का वितरण न करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
गांव खानपुर में राशन की दुकान पर गांव के तीन मजरे अलीनगर, खानपुर और मस्तगढ़ शामिल हैं। राशन डीलर की दुकान मस्तगढ़ में है, जो अलीनगर से तीन किमी दूर है। आरोप है कि डीलर राशन का समय पर वितरण नहीं कर रहा है।
ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया और एसडीएम ने राशन डीलर की जांच कराकर कार्रवाई करने और राशन का वितरण उनके गांव अली नगर में कराने की व्यवस्था की मांग एसडीएम केपी तोमर से की। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा से ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। मौके पर अर्जुन, अनुज कुमार, रामफल, बिशन, जयपाल, लेखराज, बसंती, गीता, रतनकौर, अंकुर, जगवती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गन्ना भुगतान को लेकर तहसील में ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन
ऊन। तहसील ऊन में गन्ना भुगतान और अन्य मांगों को लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगे पूरी होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की। शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गन्ना भुगतान 14 दिन में करने, विद्युत बिलों से फिक्स चार्ज खत्म कर पड़ोसी राज्यों के बराबर विद्युत बिल देने और निजी स्कूलों की बढ़ती फीस और मनमाने शुल्क पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा। मौके पर तेजपाल गुर्जर, रणकुमार, पप्पू नायक, राम सिंह सत्यवीर सिंह, अजय गिरी, गोपाल कश्यप, केवल, संधू, रणधीर, राजपाल आदि मौजूद रहे।