{"_id":"5c48b445bdec221a37667f8b","slug":"141548268613-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव श्रखंला बनाकर ग्रामीणो को किया मतदान के लिए जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव श्रखंला बनाकर ग्रामीणो को किया मतदान के लिए जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। खंड विकास क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मानव शृंखला बनाई गई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को मतदान करने की शपथ ग्रहण कराई।
बुधवार को एडीएम शामली के निर्देशानुसार मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में मतदाता जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़ीदौलत के साथ मदरसा बदरूल उलूम सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने मतदान के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए मानव शृंखला बनाकर ग्रामीणों को मतदान करने के प्रति जागरूक किया। मतदाता जागरूक रैली निकालते हुए सभी छात्र छात्रायें मदरसा बदरूल उलूम के मैदान में पहुंचे। जहां पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु शपथ दिलाई। ग्रामीणों को लोकतंत्र में मतदाताओं का महत्व बताया। विशेष अतिथि सुधीर कुमार, जिला समन्वयक ने भी लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। संचालन मदरसा बदरुल उलूम के सदर मौलाना मौलाना हजरत आकिल और पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़ी दौलत के प्रभारी प्रधानाध्यापक मौहम्मद यामीन ने किया। इस दौरान साजिद मुस्तफा, कासिम खुरगान, मंजूर हसन और विवेक चौहान, शाह आलम, मौहम्मद आबिद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।