{"_id":"5c3f6bc8bdec2273a83b8eff","slug":"141547660232-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक कक्ष निरीक्षको को 20 पाली की डयूटी करना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक कक्ष निरीक्षको को 20 पाली की डयूटी करना अनिवार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्येक कक्ष निरीक्षकों को 20 पाली की ड्यूटी करना अनिवार्य
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद इलाहाबाद द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में 40 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षक, 41 से 60 परीक्षार्थियों तीन कक्ष निरीक्षक लगाए जाएंगे। पांच कमरों पर एक पर्यवेक्षक व तीन आंतरिक सचल दल तैनात होंगे।
डीआईओएस अनुराधा शर्मा ने बताया कि 19 जनवरी को वीवी इंटर कालेज में यूपी बोर्ड की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी। केंद्र व्यवस्थापकों से अध्यापिकाओं की सूची तलब की है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कक्ष निरीक्षकों से कम से कम 20 पाली की ड्यूटी करना अनिवार्य है। परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही कक्ष निरीक्षकों व अध्यापिकाओं की किन किन पालियों मे ड्यूटी लगानी है, उनका ड्यूटी चार्ट बनाकर प्रत्येक कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा पूर्व ही प्राप्त करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों का वितरण किया जाएगा। सभी केंद्र व्यवस्थापक प्रश्नपत्रों के आने तक केंद्र पर अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे।