फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सात युवाओं ने भरी कामयाबी की उड़ान

सात युवाओं ने भरी कामयाबी की उड़ान

Wed, 16 Jan 2019 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
सात  युवाओं ने भरी कामयाबी की उड़ान
(हरियाणा के ध्यानार्थ...)
विज्ञापन

- एकता फाउंडेशन ऑफ इंडिया एकेडी स्पोर्ट्स फिजिकल तैयार कर रहे हैं युवा
- विधायक ने खिलाड़ियों को मेडल दिखाकर सम्मानित किया
फोटो समाचार
कैराना (शामली)। मजबूत हौसले और दृढ़ संकल्प हो तो बुलंदियों का मुकाम भी हासिल हो जाता है। कठिन परिश्रम के बूते सात मुस्लिम युवाओं ने इतिहास रचा है। यहां एकता फाउंडेशन ऑफ इंडिया एकेडमी में ये युवा फिजिकल की तैयारियां कर रहे थे। उनकी आर्मी में ज्वाइनिंग के बाद कैराना में हर्ष का माहौल बना है।

एकता फाउंडेशन ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स फिजिशियल एकेडमी की स्थापना करीब एक साल पहले हरियाणा के पानीपत के रहने वाले इकराम अली अतराडी ने कैराना के गांव मामौर में उमरदीन नामक किसान की भूमि पर की थी। यहां कोचिंग मास्टर कृष्ण और कोच नीरज एवं पप्पू युवाओं को फिजिकल की तैयारी कराते हैं। स्पोर्ट्स के साथ ही आर्मी, एयरफोर्स आदि के लिए भी युवाओं को तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा ग्राउंड, हिल, पैंट ट्रैक जिम, होस्टल, पौष्टिक आहार की व्यवस्था भी कराई गई। प्रत्येक युवा से पांच हजार रुपये फीस है। एकेडमी के अध्यक्ष इकराम अली बताते हैं कि पिछले तीन महीने में 70 युवाओं आर्मी में आवेदन किया, जिनमें सात युवाओं को चयनित कर लिया गया है। सभी युवा कैराना क्षेत्र से है। सात युवाओं की आर्मी में ज्वाइनिंग होने के बाद क्षेत्र में हर्ष की लहर है। बुधवार को सपा विधायक नाहिद हसन ने आर्मी में शामिल होने वाले सभी युवाओं को मेडल देकर सम्मानित किया। चयनित युवाओं में दानिश निवासी ग्राम कल्याणपुर मुजफ्फरनगर, -आदिल निवासी ग्राम कल्याणपुर मुजफ्फरनगर, इमरान निवासी ग्राम कल्याणपुर मुजफ्फरनगर, फाजिल निवासी ग्राम खेड़ा कुर्तान कांधला, मोमिन सैफी निवासी ग्राम अधमी हरियाणा, गुलजार निवासी ग्राम शेरमालपुर हरियाणा, इंतजार निवासी ग्राम करौडी शामली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed