{"_id":"5c38d720bdec2273792f2c6d","slug":"141547228960-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंट आर सी कावेंट स्कूल में ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता मे दिखाया दम खम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंट आर सी कावेंट स्कूल में ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता मे दिखाया दम खम
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक शिक्षा विकास दल विभाग शामली की ओर से एक दिवसीय खंड विकास स्तरीय ग्रामीण खुली खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपना प्रतिभा का दम खम दिखाया।
शुक्रवार को मेरठ - करनाल मार्ग स्थित सेंट आरसी कांवेट स्कूल झिंझाना खंड विकास स्तरीय ग्रामीण खुली खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार ऊन व स्कूल के प्रधानाचार्य देेवेंद्र तोमर ने मशाल जलाकर किया। 800 मीटर दौड़ में अरशद चौधरी पहले, रोहित दूसरे, 200 मीटर में अंकित कुमार पहले और सरवर दूसरे स्थान पर रहे। एक हजार मीटर में अंकित पहले, दीप सैनी दूसरे और 1500 मीटर में रवि कुमार पहले और सरवर दूसरे स्थान पर रहे। सौ मीटर बालिका वर्ग दौड़ में बबली पहले 200 मीटर में डिंपल पहले, 400 मीटर में प्रियांशी पहले स्थान पर रही है। कबड्डी बालिका वर्ग में लपराना की टीम पहले व झिंझाना दूसरे स्थान पर रही। गोला फेंक में तानिया पहले व सेमा दूसरे स्थान पर रही।
वॉलीबाल में बालक वर्ग में पुरमाफी टीम ए पहले व टीम बी दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी में बेदखेड़ी पहले व जमालपुर दूसरे स्थान पर रही। गोला फेंक में आकाश पहले व विकास दूसरे स्थान पर रहे। तीन हजार मीटर दौड़ में रवि पहले गौरव दूसरे स्थान पर रहे। सभी पहले व दूसरे स्थान पर आने वालों प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रशस्तिपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। संचालन क्षेत्रीय युवा खेल अधिकारी एमएस तोमर ने किया। इस मौके पर खेल के कोच जबरसिंह कसेरवा उस्मान अली, पुष्पेंद्र, धीरज, रामपाल, चौधरी बबला आदि का सहयोग रहा है। कालेज के उप प्रधानाचार्य अरविंद खैवाल ने सभी अतिथियों को आभार व्यक्त किया।