फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जिले में खाद- बीज की दुकानों पर छापे मारी, 25 नमूने लिए,

जिले में खाद- बीज की दुकानों पर छापे मारी, 25 नमूने लिए,

Thu, 22 Nov 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
जिले में खाद- बीज की दुकानों पर छापे मारी, 25 नमूने लिए,
शामली/कैराना/ऊन/थानाभवन। शासन के निर्देश पर गठित टीम ने जिले भर में उर्वरकों और कीटनाशक विक्रेताओं के यहां छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान 31 दुकानों का निरीक्षण किया गया। बंद पाई गई 15 दुकानों के मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। खाद, पोटाश और एनपीके 25 नमूने लेकर प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम शामली अखिलेश कुमार ने सभी एसडीएम व कृषि विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की संयुक्त टीम गठित करके उर्वरकों, फर्टीलाइजर की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। कृषि उपनिदेशक शिवकुमार केसरी ने बताया कि शामली सदर तहसील में एसडीएम सदर प्रशांत कुमार भारती, फर्टीलाइजर निरीक्षक ने शामली और थानाभवन ब्लाक में अभियान चलाया गया। कैराना तहसील में एसडीएम डाक्टर अमित पाल शर्मा व जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास मलिक, ऊन तहसील एसडीएम ऊन केपी तोमर व जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर हरिशंकर चौधरी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। शामली तहसील में सात, कैराना में 10 व ऊन तहसील में आठ नमूने लिए गए। उधर, कांधला में एसडीएम कैराना डॉ. अमित पाल शर्मा ने शासन के आदेश पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास कुमार, तहसीलदार रणवीर सिंह, नायाब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता और थाना प्रभारी सुनील दत्त के साथ मिलकर कस्बे के कैराना रोड स्थित एक खाद बीज की दुकान पर छापा मारा। टीम ने दुकान से खाद और बीज के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने मेन बाजार का निरीक्षण करने के साथ ही व्यापारियों से अतिक्रमण नहीं करने की अपील की।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम केपी तोमर, जिला कृषि अधिकारी डॉ हरिशंकर के नेतृत्व में टीम ने ऊन, झिंझाना अहमदगढ़ में दुकानों पर छापेमारी की तथा सैंपल भरे गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 15 दुकानों में छापेमारी की तथा आठ सैंपल लिए गए, जिन्हें प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रशासन के आदेश पर थानाभवन क्षेत्र में भी खाद बीज की दुकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान टीम ने कस्बे की एक दुकान से सैंपल भरे। इस दौरान अधिकांश दुकानें बंद रही। कृषि विभाग के उपनिदेशक शिवकुमार केसरी ने बताया कि 31 दुकानों के निरीक्षण करके 25 नमूने लिए गए हैं। 15 दुकानें बंद होने पर दुुकानों के मालिकों को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed