{"_id":"5b0d9c504f1c1b896e8b54c2","slug":"141527618640-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने यूपी बोर्ड के टॉपर्स को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने यूपी बोर्ड के टॉपर्स को किया सम्मानित
Updated Wed, 30 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरमीडिएट के 10 और हाईस्कूल के 10 बच्चे हुए सम्मानित
शामली। भाजपा के जिला समन्वयक मदनपाल ने बताया कि यूपी बोर्ड के टॉपर्स बच्चों को सम्मान समारोह में पहुंचने के लिए अवगत करा दिया गया था। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की जिला टॉपर गरिमा गोयल और इंटरमीडिएट के जिला टॉपर शिवम कुमार संगल ने प्रदेश स्तरीय मेरिट में भी सातवां स्थान प्राप्त किया था। इन दोनों बच्चों को एक एक लाख रुपये नकद और एक एक टेबलेट बतौर पुरस्कार दिया गया। उक्त दोनों बच्चे शामली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। इनके अलावा हाईस्कूल की निहारिका कुच्छल, यशवी मलिक, कनु कौशिक, तनवी भारद्वाज, एनम, अभयगिरि गोस्वामी, हर्ष सिंघल, हिमानी मलिक, अरुण जावला को 21-21 हजार रुपये और एक टेबलेट दिया गया। वहीं, इंटरमीडिएट के छात्र प्रशांत मलिक, मुकुल कुमार, सुमित कुमार, प्रियांशु शर्मा, मेघना, आकृति तायल, मयंक कौशिक, उत्कर्ष मलिक और अंजलि शर्मा को भी 21-21 हजार रुपये तथा एक एक टेबलेट देकर सम्मानित किया गया।