फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मतदान के जुनून के आगे हारी दिव्यांगता की लाचारी

मतदान के जुनून के आगे हारी दिव्यांगता की लाचारी

Mon, 28 May 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मतदान के जुनून के आगे हारी दिव्यांगता की लाचारी
थानाभवन। जुनून और जोश के सामने लाचारी कुछ भी नहीं है। विपरित परिस्थितियों और कठिनाइयों से जूझने वाला ही मुकद्दर का सिकंदर है। यह साबित कर दिखाया है कस्बे की दिव्यांग सोमा देवी ने। 65 वर्षीय सोमा देवी दिव्यांग होने के बावजूद अपने बेटे प्रवीण के साथ मतदान करने पहुंची। बताया कि सोमवार को लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान की जानकारी पर उसने मन में ठाना था कि वह अपने अधिकार का प्रयोग जरूर करेंगी। मां की हिम्मत देख बेटे प्रवीण ने सोमा देवी को हाथों में उठाया और करीब 500 मीटर की पैदल दूरी तय कर मतदान केंद्र लेकर आया। सोमा देवी ने बताया कि मतदान करना उनका अधिकार है और यही वजह है कि अपनी पीड़ा को दरकिनार करते हुए देशहित के बारे में सोचा। वहीं, कस्बे के ही दोनों पैरों से दिव्यांग मोहम्मद शाहिद ने अपनी लाचारी को मात देकर मतदान में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि कई लोग आलस्य या अपने दैनिक कार्यों के चलते मतदान जैसे महत्वपूर्ण कार्य से परहेज करते हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। बताया कि वह दिव्यांग होने के कारण चलने में असमर्थ हैं ऐसे में उन्होंने मोहल्ले से ही मतदान करने जा रहे एक युवक से सहारा लिया और उनकी पीठ पर बैठकर मतदान करने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed