{"_id":"5b0708d44f1c1b906e8b46df","slug":"141527187668-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंदर बैठक चलती रही, लोग सड़कों पर तपतें रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंदर बैठक चलती रही, लोग सड़कों पर तपतें रहे
Updated Fri, 25 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंदर बैठक चलती रही, लोग सड़कों पर तपते रहे
शामली।
किसान इंटर कॉलेज में चुनावी सभा के बाद मुख्यमंत्री ने वकीलों के साथ बैठक की। सभी कार्यकर्ता कॉलेज के अंदर से सड़कों पर आ गए। पुलिस प्रशासन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को कॉलेज के पिछले गेट पर ही मुख्यमंत्री के बाहर आने के इंतजार में बैरियर लगाकर ट्रैफिक रोक दिया। सभी लोग सड़क पर चिलचिलाती धूप में तपते रहे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता जोश में पुलिस को पीछे धकेल चल पड़े।
कैराना लोकसभा उपचुनाव को लेकर आरके इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा हुई। सभा का समापन करीब 2.20 बजे पर हो चुका था। मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रहे वकीलों के साथ कॉलेज के अंदर ही बैठक की। वकीलों के साथ हाईकोर्ट बेंच मसले पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने वकीलों को अपने तर्कों के माध्यम से संतुष्ट करने की पूरी कोशिश की। वकील भी मुख्यमंत्री की बातों को गंभीरता से सुना। इस बीच, रैली समाप्त होने के बाद सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घर जाने के लिए रैली स्थल से बाहर निकल पड़े। मुख्यमंत्री को कॉलेज के दूसरे गेट से बाहर निकालकर हैलीपैड तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी। गेट के पास ही पुलिस ने बैरियर लगा रखा था। पुलिस ने उनके बाहर आने के इंतजार में करीब 40 मिनट तक भीड़ को रोके रखा। जाम लग जाने के कारण पार्टी कार्यकर्ता और बच्चे धूप में बिलखते रहे। युवा वर्ग बसों व वाहनों और कॉलेज के गेट पर चढ़कर हंगामा प्रदर्शन करने लगे। एसपी की सख्त हिदायत के चलते फिर भी बैरियर नहीं हटाया गया। इसके बाद, कार्यकर्ताओं ने जोश में आकर पुलिस को पीछे धकेलकर निकल गए। फिर यात्रियों को सड़क के किनारे से धीरे धीरे निकाला गया। बाइक चालकों को एएसपी श्लोक के निर्देश पर विजय चौक से कैराना रोड से जाने के लिए कहा। इसके बाद करीब तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला जेड सुरक्षा के बीच कॉलेज के पिछले गेट से निकल गया।