फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ल्द शुरु होगी ई ऑफिस व्यवस्था, बनवा लें डिजीटल हस्ताक्षर

ल्द शुरु होगी ई ऑफिस व्यवस्था, बनवा लें डिजीटल हस्ताक्षर

Mon, 23 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
ल्द शुरु होगी ई ऑफिस व्यवस्था, बनवा लें डिजीटल हस्ताक्षर
जल्द शुरू होगी ई ऑफिस व्यवस्था, बनवा लें डिजिटल हस्ताक्षर
विज्ञापन

शामली। शासन की मंशा है कि सरकारी विभागों में कागज रहित कार्य हो, ताकि कार्य में पारदर्शिता आए और तेजी से कार्य हो सकें। इसी के चलते ई ऑफिस व्यवस्था लागू की जा रही है, जिसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारियों को ई ऑफिस व्यवस्था से जुड़ने के लिए डिजिटल हस्ताक्षर और ईमेल आईडी तथा आधार कार्ड जुड़वाना होगा।
इस सिलसिले में सोमवार को शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुसार ई ऑफिस व्यवस्था शुरू की जाने हेतु अपनी ई-मेल आई डी एवं डिजिटल हस्ताक्षर एनआईसी में तीन दिन में बनवा लें, ताकि सभी शासकीय कार्य पेपर रहित एवं ई ऑफिस व्यवस्था के अनुसार संचालित किए जा सकें। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी कार्यालयों में स्केनर, प्रिंटर और इंटरनेट आदि को व्यवस्थित कर लें। उन्होंने बताया कि ई -ऑफिस व्यवस्था में संविदा कर्मचारी शामिल नहीं होंगे। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, जिला सांख्यिकी अधिकारी लक्ष्मी देवी, वरिष्ठ कोषाधिकारी राजीव शर्मा, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य, कृषि उपनिदेशक रामवीर कटारा, जिला कृषि अधिकारी हरि शंकर, जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती आदि सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डिजिटल हस्ताक्षर के लिए जरूरी नियम
सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों को ई-ऑफिस व्यवस्था से जोड़ने को डिजीटल हस्ताक्षर बनवाने की जिम्मेदारी यूपी इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन लिमिटेड को दी गई है। जिलों में यह कार्य एनआईसी से कराया जा रहा है। इसमें कुछ महत्वपूर्ण नियम दिए गए हैं। डिजिटल हस्ताक्षर का फार्म पूर्ण भरा होना चाहिए। विवरण, सत्यापन, हस्ताक्षर और मुहर के बारे में नीले पेन से ही अंकित किया जाना चाहिए, अन्यथा फार्म निरस्त हो जाएगा। फार्म पर आवेदक का फोटो लगाया जाएगा, जिस पर क्रास हस्ताक्षर किया जाएगा। जिस नाम से आवेदन होगा, उसी नाम की ईमेल आईडी होनी चाहिए तथा अपना पर्सनल मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। आवेदक का नाम पहचान पत्र के मुताबिक होना चाहिए। पेन कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस पर जो हस्ताक्षर होंगे वही हस्ताक्षर डिजिटल के लिए किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed