{"_id":"5ad3997c4f1c1b9f098b4b8c","slug":"141523816828-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से बीस बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से बीस बीघा गेहूं की फसल जली
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना।
कस्बे के गांव टोड़ा में जसपाल सिंह पुत्र सुक्खन सिंह ने गेहूं की फसल उगा रखी है। इसमें रविवार दोपहर को अचानक आग लग गई। पीड़ित को फसल में आग लगने से करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर के समय खेत में कोई नहीं था उस दौरान गाव के कुछ बच्चे खेत मेें पहुंचे और गेहूं की बालों को तोड़कर उन्हें आग जलाकर भूनने लगे। इसी दौरान वहां से उठी चिंगारी के कारण गेेहूं की फसल ने आग पकड़ ली। आसपास के किसानों ने आग को बुझाने का प्रयास किया और पीड़ित किसान को इसकी सूचना दी। सूचना पर पीड़ित किसान तथा ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े। किसानों की सूचना पर चौकी पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। किसानों को आरोप है कि सूचना के घंटो बाद पुलिस मौके पर पहुंची। किसानों में दमकल विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।