{"_id":"5ad250604f1c1b320a8b4934","slug":"141523732576-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय की मांग को वरिष्ठ नागरिकों ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय की मांग को वरिष्ठ नागरिकों ने संभाला मोर्चा
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। उच्च शिक्षा विचार मंच के तत्वावधान में यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 22 वे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर 14 वें दिन वरिष्ठ नागरिकों ने मोर्चा संभालते हुए क्रमिक अनशन किया।
सुभाष चौक पर यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर चल रहा धरना जारी रहा। जनपद में यूनिवर्सिटी की स्थापना न होने के कारण अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए वरिष्ठ नागरिकों ने भी धरनास्थल पर पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर के अध्यक्ष विनोद कुमार अत्री के नेतृत्व में संतोष कुमार, सरोज तोमर, चरण सिंह, राम अवतार तायल, महेंद्र पाल सिंह, सर्वसेवक चंद्रवाल, जयबीर कुड़ाना, कृष्णपाल मलिक ने क्रमिक अनशन किया। क्रमिक अनशन से पूर्व सुबह सभी ने धरनास्थल पर संविधान निर्माता की जयंती मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। सभी वक्ताओं ने बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। देर शाम बाला देवी, मालती देवी, सुनीता देवी ने क्रमिक अनशन खुलवाया गया। इस दौरान रमेश विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश अग्रवाल, बाबूराम पंवार, राजबीर सिंह, राकेश गोयल, आशीष मेहता, सुनील, चंद्र प्रधान, सत्यप्रकाश शर्मा, दिनेश गोयल, बृजेश वशिष्ठ, राजीव शास्त्री, ठाकुर संजय सिंह, देवेंद्र पाल राणा, राजेश देवी, ओमबीरी देवी, श्याम बाला, सत्यपाल बागला, सोमदेव ठेकेदार, प्रवीण तरार आदि मौजूद रहे।