{"_id":"5a8f0a8c4f1c1bb1208baace","slug":"141519323788-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल की परीक्षा का संस्कृत की परीक्षा के साथ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल की परीक्षा का संस्कृत की परीक्षा के साथ समापन
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा समाप्त
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को हाईस्कूल की परीक्षा का संस्कृत की परीक्षा के साथ अंतिम दिन रहा। हाईस्कूल परीक्षा का 14 दिन में ही समापन हो गया। सभी केंद्रों पर दोनों पाली की परीक्षा में 2591 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिनमें से 211 ने परीक्षा छोड़ी और 2380 ने परीक्षा दी। किसी भी परीक्षा में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
बृहस्पतिवार को बोर्ड परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल का संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। यह परीक्षा हाईस्कूल की अंतिम परीक्षा रही। जिसमें केवल 160 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिनमें से 7 ने परीक्षा छोड़ी व 153 ने परीक्षा दी। वहीं सुबह की पाली में ही इंटर उर्दू विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 147 पंजीकृत, 136 ने परीक्षा दी और 11 ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि द्वितीय पाली में इंटर विज्ञान वर्ग में रसायन विज्ञान विषय के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई, जिसमें 3400 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। परीक्षा में 137 गैर हाजिर रहे और 3263 ने परीक्षा दी। वहीं, कॉमर्स वर्ग में व्यापारिक संगठन विषय की परीक्षा हुई, जिसमें 1109 पंजीकृत रहे, 1053 ने परीक्षा दी व 56 ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। जबकि अभी इंटर की परीक्षा 10 मार्च को उर्दू विषय की परीक्षा के साथ समाप्त होगी। कार्यवाहक डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि हाईस्कूल की सभी परीक्षाएं शांतिपूर्वक समाप्त हो गई है। किसी भी परीक्षा में अभी तक कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। बची हुई इंटर की परीक्षाओं में भी कड़ी चौकसी रखी जाएगी। सभी परीक्षाएं शांतिपूर्वक ही कराई जाएगी।