{"_id":"5a8337644f1c1b5e028b5336","slug":"141518548836-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी कॉलेज 20 फरवरी तक अंक करें वेबसाइट पर अपलोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी कॉलेज 20 फरवरी तक अंक करें वेबसाइट पर अपलोड़
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
शामली।
हाईस्कूल और इंटर के खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा के अंकों के साथ ही 10वीं के आंतरिक अंकों को भी 20 फरवरी तक सभी कॉलेजों को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराना होगा। जिसके बाद यह वेबसाइट बंद हो जाएगी।
मंगलवार को कार्यवाहक डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को परीक्षार्थियों के अंकों को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना है। जिसमें जनपद के सभी 95 कॉलेज प्रधानाचार्यों को कॉलेज के हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की सभी विषयों की 30 अंकों की आंतरिक परीक्षा के अंक, खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा और इंटर की खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा के अंकों को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना है। परिषद की वेबसाइट अंक अपलोड कराने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। जिसके बाद परिषद की वेबसाइट बंद हो जाएगी। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को सभी छात्र-छात्राओं के अंक हर हाल मेें 20 फरवरी से पहले ही वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड कराने के निर्देश दिए। अंक अपलोड न करने पर परीक्षार्थियों का रिजल्ट रुकने पर सभी प्रधानाचार्यों की खुद की जिम्मेदारी होगी।