{"_id":"5a26e9374f1c1b3c3d8bbbbb","slug":"141512499511-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद नाले को रास्ते में प्रयोग का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद नाले को रास्ते में प्रयोग का विरोध
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहर के विवेक विहार के निकट रेलवे लाइन के नीचे कई साल से बंद पड़े नाले को रास्ते के रूप में इस्तेमाल का लोगों ने विरोध कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां से आवागमन शुरू होने पर असुरक्षा बढ़ेगी।
निकाय चुनाव के दौरान पूर्व चेयरमैन राजेश्वर बंसल जब अपनी पत्नी अंजना बंसल के लिए जनसंपर्क कर रहे थे, तो कुछ लोगों ने उनसे मांग की थी कि विवेक विहार के पास रेलवे लाइन के नीचे एक बड़ा नाला है, जो पूर्व में दुपहिया वाहन और पैदल मार्ग के रूप में इस्तेमाल होता था। कुछ साल से उस नाले को कचरा डालकर बंद कर दिया गया। यदि फिर से उसे रास्ते के रूप में खोल दिया जाए, तो ट्रैफिक जाम बचकर रेलपार जाने वालों को सहूलियत मिलेगी। इसी के चलते सोमवार से नगर पालिका कर्मियों द्वारा नाले की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया। वहीं, मंगलवार को स्थानीय लोगों ने उसका विरोध कर दिया। लोगों का कहना था कि यहां से रास्ता नहीं खोला जाना चाहिए, क्योंकि अब यहां कालोनी बस चुकी है। वाहनों की आवाजाही होने से कालोनी वालों को असुविधा होगी। इसके बाद पालिका कर्मी वहां से चले गए।