{"_id":"59b58df84f1c1bfc7f8b5b77","slug":"141505070584-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत लाइन ठीक करते हुए करंट से झुलसा लाइनमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत लाइन ठीक करते हुए करंट से झुलसा लाइनमैन
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
कंडेला से अलीपुर जा रही विद्युत लाइन को ठीक करते समय अचानक तारों में करंट आ गया। जिसकी चपेट में आकर संविदा कर्मी लाइनमैन की मौत हो गई।
गांव अलीपुर निवासी 45 वर्षीय हनीफ विद्युत निगम में संविदा पर लाइनमैन है। रविवार दोपहर दो बजे वह कंडेला से अलीपुर जाने वाली विद्युत लाइन को ठीक करने के लिए अलीपुर के पास ही एक खंभे पर काम कर रहा था। इस दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया। करंट लगने से हनीफ झुलस कर नीचे गिर गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसको शामली नर्सिंगहोम ले गए, जहां गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
गड्ढे में गिरने से बाइक सवार घायल
कैराना। मोहल्ला गुंबद निवासी रोमी शनिवार रात नौ बजे शामली डाक्टर से अपने भतीजे की दवाई लेकर बाइक से कैराना आ रहा था। बाइक पर भतीजे के अलावा उसकी पत्नी भी बैठी थी। शामली रोड पर पीयूष अयन आश्रम के पास सड़क में बने गहरे गड्ढों में उसकी बाइक उछल कर गिर गई, जिससे रोमी घायल हो गया। साथ ही बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी व बच्चे को मामूली खरोचें आयी। परिजन घायल को शामली प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए जहां से उसे रेफर कर दिया।