{"_id":"596e59454f1c1b844a8b4897","slug":"141500404037-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवडियो की सेवा कर पुण्य लाभ कमा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवडियो की सेवा कर पुण्य लाभ कमा रहे लोग
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ियों की सेवा से कांवड़ लाने जैसा पुण्य
शामली। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल ला रहे कांवड़िया बोल बम-बोल बम का जयघोष करते हुए शिवालयों की ओर कूच रहे हैं, तो कांवड़ियों की सेवा में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर कहीं सेवा शिविर लगे हैं, तो कहीं श्रद्धालु फल, ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंक्स वितरण कर पुण्य लाभ कमा रहे हैं।
शहर में कांवड़ यात्रा मार्ग पर विजय चौक से लेकर वीवी इंटर कॉलेज रोड, मिल रोड, शिवचौक, धीमानपुरा, गुरुद्वारा, एसटी तिराहा से लेकर बनत कस्बा तक अनेक शिविर लगे हुए हैं। इन शिविरों में कांवड़ियों की सेवार्थ लोगों की भीड़ उमड़ी रही है। वहीं, कांवड़ ला रहे शिवभक्त भी सेवा शिविरों में रुक कर डीजे पर भगवान भोलेनाथ के भजनों पर थिरक रहे हैं। शहर में एसटी तिराहे पर नगर पालिका की तरफ से कांवड़ियों की गणना की जा रही है। जिसके मुताबिक मंगलवार दोपहर तक 38,645 शिवभक्त कांवड़िया हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर शामली से होकर गंतव्य की ओर गए हैं।
उधर, मंगलवार को धीमानपुरा रेलवे फाटक के पास मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की ओर से शिव शक्ति फर्निचर संस्थान पर कांवड़ियों को शरबत पिलाकर सेवा की गई। समिति अध्यक्ष रमेश चंद्र विश्वकर्मा महासचिव सचिव संतोष सगल श्याम लाल शर्मा, देवेंद्र आचार्य, रविंद्र आर्य, कुलदीप विश्वकर्मा और शिवम आदि मौजूद रहे। वहीं, कैराना रोड स्थित ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल की ओर से चिकित्सा शिविर लगाया गया। उसमें डॉक्टरों ने शिवभक्तों के पैरो में पड़े छालों पर दवाई लगाकर चिकित्सा की। हॉस्पिटल संचालक कुशांक चौहान ने बताया कि शिवभक्तों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
उधर, नगर पालिका परिषद शामली की तरफ से कांवड़ मार्ग पर व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए टीम लगाई हुई है। एक टीम बोलेरो में लाउडस्पीकर से बोलेत हुए घूमती है, जो सड़क किनारे खड़े वाहनों को कांवड़ यात्रा मार्ग से हटवा रही है। इसके साथ ही पथ प्रकाश तथा पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था भी पालिका की तरफ से की गई है। एसटी तिराहे से पूर्वी यमुना नहर पुल तक सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को सफाई कर्मियों ने कई स्थानों पर रंगोली भी बनाई। अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर निरीक्षण किया। इस दौरान बिट्टू सिंह, गोविंद कुुमार, सुभाष चंद, अनिल कुमार शर्मा, लक्ष्मण सिंह, शशिकांत पाहिवाल, जितेंद्र टांक, राजेश बिड़ला, संतराम, अमित आदि मौजूद रहे।
सेवा में सांप्रदायिक सौहार्द का परिचय
कांवड़ ला रहे शिवभक्तों की सेवा में सांप्रदायिक सौहार्द भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को वीवी इंटर कॉलेज रोड पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों को फल और पानी का वितरण किया। वहीं, मंगलवार को सोशल लाइफ सर्विस आर्गेनाइजेशन की तरफ से धीमानपुरा रेलवे क्रासिंग के पास शिविर लगाकर कांवड़ियों को फल और जलपान कराया गया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिजवान चौधरी, जिलाध्यक्ष शौकीन मलिक के अलावा अफजाल चौधरी, देवेंद्र वालिया, तौसीफ मिर्जा, मास्टर रिजवान, रवि बालियान, मोहम्मद नईम, मोहम्मद आजम, मोहम्मद शोएब और मोहम्मद हसीन आदि मौजूद रहे।
डाक कांवड़ियों का आगमन भी हुआ शुरू
हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर निर्धारित समय में शिवालय तक पहुंचने वाली डाक कांवड़ों का आगमन भी मंगलवार से शुरू हो गया है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर डाक कांवड़ियों के जत्थे निकलने लगे हैं, जिससे बोल बम बोल बम का जयघोष कांवड़ यात्रा मार्ग पर गूंज रहा है। वहीं, बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ बाइकों से भी हरिद्वार के लिए रवाना हो रही है।