फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बसपा नेताओं ने नई कमेटियों का किया गठन

बसपा नेताओं ने नई कमेटियों का किया गठन

Sat, 24 Jun 2017 01:28 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
बसपा नेताओं ने नई कमेटियों का किया गठन
शामली।
विज्ञापन

नवनियुक्त बसपा जिलाध्यक्ष के विरोध में अपने पदों से इस्तीफा देने वाले नेताओं को पार्टी पदाधिकारियों ने आइना दिखाया है। जिला कार्यकारिणी के साथ ही तीनों विधानसभा क्षेत्र की कमेटियों का नए सिरे से गठन कर दिया गया, जिसमें बगावत करने वाले नेताओं को स्थान नहीं मिला है।
चार दिन पूर्व ही बहुजन समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी समसुद्दीन राइन सहित अन्य पदाधिकारियों ने शामल जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम को हटाकर सुनील जाटव को जिलाध्यक्ष नियुक्त कर दिया था। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों ने सुनील जाटव की नियुक्ति का विरोध करते हुए अपने पदों से इस्तीफा देना शुरू कर दिया था, जिसके चलते शामली और थानाभवन विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सहित जिला कमेटी के भी कई पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को शामली में सहारनपुर मंडल जोन इंचार्ज नरेश गौतम, जोन इंचार्ज महिपाल सिंह माजरा, जोन इंचार्ज कुलदीप बालियान तथा जिला प्रभारी सुशील कुमार नहारिया, शिवकुमार कश्यप तथा जगपाल सिंह ननौता ने मीटिंग करके जिला कार्यकारिणी तथा तीनों विधानसभा कमेटियों का गठन कराया। इसके तहत जिला कार्यकारिणी में गय्यूर अली को जिला उपाध्यक्ष, चुन्नीलाल को जिला महासचिव, हरपाल कश्यप को जिला सचिव, राजेंद्र उपाध्याय को जिला कोषाध्यक्ष तथा विकेंद्र निर्वाल, अमन कुमार और नंद कुमार को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसके अलावा शामली विधानसभा क्षेत्र से सुधीर कुमार को अध्यक्ष, राकेश पाल को महासचिव और राशिद अली को कोषाध्यक्ष बनाया। थानाभवन विधानसभा क्षेत्र से हरबीर सिंह को अध्यक्ष, चंद्रभान शर्मा को महासचिव और सागर प्रजापति को कोषाध्यक्ष बनाया है। इसी तरह कैराना विधानसभा क्षेत्र से श्यामबाबू को अध्यक्ष, याकूब पंजीठ को महासचिव और रामधारी कश्यप को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष सुनील जाटव ने बताया कि जिला कार्यकारिणी और तीनों विधानसभा की कमेटियों का गठन पार्टी हाईकमान के निर्देश पर किया गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी में हर कार्यकर्ता का सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कैराना के पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
शामली। बहुजन समाज पार्टी कैराना के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू कुमार ने शुक्रवार को प्रेस नोट जारी कर बताया कि पार्टी विरोधी कार्य करने वालों को पदाधिकारी बनाने से कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। इसी के चल ते उनके साथ ही जिला कार्यालय प्रभारी वीस सिंह गौतम, कैराना विधानसभा क्षेत्र के महासचिव मुनव्वर प्रधान सहित रणवीर कश्यप, दीपक बाल्मीकि, प्रवीण कोरी और इलियास अबदाननगर ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस बारे में पार्टी हाईकमान को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed