फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शिक्षको ने समान कार्य समान वेतन की मांग

शिक्षको ने समान कार्य समान वेतन की मांग

Fri, 16 Jun 2017 12:48 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
शिक्षको ने समान कार्य समान वेतन की मांग
शामली। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के तत्वावधान में शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षकों ने मांगों को पूरा कराने के लिए आगे की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

धरने में शिक्षक रामपाल सिंह ने बताया कि कॉलेजों का अस्तित्व बचाने के लिए हमें कदम उठाना पडे़गा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को आपस में न लड़कर सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने के लिए एकजुटता से आंदोलन करना पडे़गा। सभी शिक्षकों ने सरकार से समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग की। मानदेय को लेकर भी रोष प्रकट किया। देवेंद्र पाल राणा ने संगठन को मजबूत कर अपने हकों के लिए लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। इसके साथ सर्वसम्मति से श्रवण भार्गव को जिलाध्यक्ष चुना गया। अध्यक्षता सरोज बाला और संचालन सतीश आत्रेय ने किया। इस दौरान सुमन, नर्मदा, शिवकुमार, फूल कुमार, अनिल शर्मा, कुसुमलता, फारूक, बाबर अली, पुष्पेंद्र, दिनेश शर्मा, धीर सिंह, बृजेश, पारुल, उपासना और सपना तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed