{"_id":"593d92aa4f1c1b59108b4571","slug":"141497207466-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर दो ट्रकों की टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर दो ट्रकों की टक्कर, दो घायल
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
अमरोहा से करनाल जा रहा एक ट्रक हाईवे पर दूसरे ट्रक में जा घुसा। इस हादसे में ड्राइवर और क्लीनर ट्रक की बॉडी में फंस गए। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने दोनों को बमुश्किल ट्रक से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।
ट्रक चालक मांगेराम और क्लीनर कपिलपाल निवासी अमरोहा ट्रक में आलू भरकर करनाल की ओर जा रहे थे। शनिवर देर रात मेरठ-करनाल हाईवे पर हसनपुर के पास जब उनका ट्रक पहुंचा तो आगे चल रहे ट्रक के चालक ने ब्रेक लगा दिए। दोनों ट्रकों की जबरदस्त टक्कर हो गई। ट्रक के क्षतिग्रस्त होने से उसमें बैठे ड्राइवर और क्लीनर बॉडी में फंस गया। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को ट्रक से बमुश्किल बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों ट्रकों को लेकर कोतवाली में आ गई। उधर, गांव सिंभालका निवासी राजवीर साइकिल से शनिवार सुबह करीब पांच बजे खेत जा रहा था। जब वह सिंभालका में सरकारी स्कूल के पास पहुंचा तो तेज गति से ट्रक चला रहे एक ट्रक चालक ने उसको टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।